पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअगर आप इंग्लिश स्टेनोग्राफर English Stenographer हैं और चाहते हैं सरकारी नौकरी तो आपकी तलाश अब खत्म हो चुकी है। दरअसल मध्यप्रदेश हाईकोर्ट Madhya Pradesh High Court ने अग्रेजी स्टेनोग्राफर के पद पर कुल 27 वेकेंसी निकालकर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका दिया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून 2018 है। कोई भी ग्रेजुएट, इंग्लिश शॉर्टहैंड और टाइपिंग का ज्ञान रखने वाला अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है। लेकिन इस पद के लिए आवेदन करने से पहले आवेदक को तमाम ज़रूरी अहिर्ताओं का ज्ञान होना ज़रूरी है। पोस्ट के लिए आयु सीमा क्या है, शैक्षिक योग्यता क्या है, आवेदन शुल्क और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
पद का नाम : अंग्रेज़ी स्टेनोग्राफर (English Stenographe)
पदों की संख्या : 27 पद
सामान्य पद : 14 पद
ओबीसी के लिए आरक्षित पद : 04 पद
एससी के लिए आरक्षित पद : 03 पद
एसटी के लिए आरक्षित पद : 06 पद
आवेदन करने की आखिरी तारीख : 11 जून, 2018
आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख : 14 जून, 2018
आयु सीमा
1 जनवरी 2019 को आवेदक 18 साल से कम और 35 साल से ज्यादा न हो।
आयु सीमा में छूट
1. एससीएसटीओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट
2. महिलाओं को 10 साल की छूट
3. विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी गई है ।
शैक्षिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है। इसके अलावा इंग्लिश शॉर्टहैंड के एग्ज़ाम में उत्तीर्ण आवेदक ही आवेदन कर सकता है।
वेतनमान : 9300-34800 + ग्रेड पे 3600
ऐसे करें आवेदन
www.mponline.gov.in और www.mphc.gov.in पर लॉग इन करें। दोनों ही वेबसाइट पर आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया डिटेल में बताई गई है।
नौकरी की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 100 रूपए शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी को शुल्क से राहत दी गई है। पोर्टल चार्ज 100 रूपए देने होगा।
ऐसे होगा चयन
अगर आवेदकों की संख्या ज्यादा न हुई तो मुख्य परीक्षा आवेदकों को देनी होगी। जिसकी तारीख की जानकारी हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इस परीक्षा का रिज़ल्ट भी ऑनलाइन ही जारी होगा।
सरकारी नौकरी लिस्ट, Find Sarkari Naukri List
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.