पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमध्यप्रदेश हाईकोर्ट Madhya Pradesh High Court में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। हाईकोर्ट ने लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च असिस्टेंट Law Clerk-cum-Research Assistant के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वो 13 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। लॉ विषय में ग्रेजुएट और कम्प्यूटर का ज्ञान रखने वाला कोई भी उम्मीदवार इस पद के लिए अप्लाई कर सकता है। लेकिन अप्लाई करने से पहले योग्यता, आयु सीमा, आयु सीमा में छूट, आवेदन की प्रक्रिया और आवेदन शुल्क जैसी तमाम ज़रूरी बातें हैं जिनके बारे में जानना बेहद ज़रूरी है। और इन सब बातों की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
पदों का विवरण
पद का नाम : लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च असिस्टेंट (Law Clerk-cum-Research Assistant)
प्रिंसिपल सीट जबलपुर : 11 पद
बेंच इंदौर : 02 पद
बेंच ग्वालियर : 02 पद
पदों की कुल संख्या : 15 पद
आवेदन करने की आखिरी तारीख : 13 जून 2018(रात 12 बजे)
आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख : 16 जून 2018(रात 12 बजे)
शैक्षिक योग्यता
लॉ विषय में ग्रेजुएट कोई भी अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है।
कम्प्यूटर एम एस ऑफिस का अभ्यर्थी को ज्ञान भी होना चाहिए।
पांच साल के कोर्स में 5वें साल में पढ़ रहा अभ्यर्थी भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 साल तो वही अधिकतम आयु सीमा 30 साल होना ज़रूरी है।
ऐसे करें आवेदन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन भेजना हो तो ऑफिशियल वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाना होगा। जिसमें लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च असिस्टेंट का ऑप्शन आएगा जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थी अपना आवेदन भर सकेगा।
नौकरी की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
आवेदन शुल्क
हर वर्ग के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 800 रूपए तय किया गया है।
चयन प्रक्रिया
चुने गए अभ्यर्थी को ऑनलाइन एग्ज़ाम देना होगा जो 2 घंटे का होगा। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस एग्ज़ाम में चुने गए आवेदक को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एग्ज़ाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।
सरकारी नौकरी लिस्ट, Click for Sarkari Naukri List
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.