पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarkari Naukri In RPF For The Post Of Sub Inspetor, रेलवे सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली सरकारी नौकरी

RPF में Sub-Inspector के खली पदों पर जल्द निकलने वाली है सरकारी नौकरी, पदों की कुल संख्या 1120 है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे विशेष सुरक्षा बल Railway Protection Force में सब-इंस्पेक्टर Sub Inspector के खाली पदों पर जल्द ही भर्ती होने जा रही है। इसके लिए आवेदन 1 से 30 जून तक किए जा सकेंगे। कुल 1 हज़ार 120 सब इंस्पेक्टरों के पदों पर ये भर्ती निकलने जा रही है। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हो वो इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन आवेदन से पहले इस सरकारी नौकरी के लिए मांगी गई योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की प्रक्रिया और चयन प्रक्रियां ज़रूर जान लें ताकि आवेदन करने में किसी तरह की कोई त्रुटि न हो। लेकिन ध्यान रहे कि आवेदन ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे।

पद का नाम : उप निरीक्षक (Sub-Inspector)
पदों की संख्या : 1120 पद
आवेदन करने की तारीख : 1 जून से 30 जून, 2018 तक


वेतनमान : सांतवे वेतनमान के मैट्रिक्स लेवल 3 के अनुसार 35,400 रूपए प्रतिमाह और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

 

शैक्षिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आवेद को ग्रेजुएट होना चाहिए।

आयु सीमा
1 जुलाई 2018 को आवेदन की उम्र 20 से 25 साल तक होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारो को 400 रूपए शुल्क देना होगा।
एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, अल्पसंख्यक को 250 रूपए शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन
आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। इसके लिए आवेदक को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Online Application लिंक पर क्लिक करना होगा। जहां जाकर आप ऑनलाइन अप्लाई कर पाएंगे। वही ज्यादा जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक किया जा सकता है

आवेदन की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

ऐसे होगा चयन
अभ्यर्थी का चुनाव सीबीटी यानि कम्पयूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा। ये परीक्षा सितंबर या अक्टूबर में होगी। इस परीक्षा के बाद ही शारीरिक दक्षता का टेस्ट होगा।

रेलवे सरकारी नौकरी, Click for Sarkari Naukri List

 

खबरें और भी हैं...