पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंघ लोक सेवा आयोग Union Public Service Commission UPSC ने सहायक आर्किटेक्ट Assistant Architectयानि वास्तुकार के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए 31 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। ये नियुक्ति चंडीगढ़ प्रशासन में अर्बन प्लानिंग विभाग के लिए हैं। जिसके लिए 40 साल तक का कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। केवल एक वेकेंसी है जो अनुसूचित जाति के लिए रिज़र्व है वही इस पोस्ट के लिए आयु सीमा, योग्यता, पे स्केल इस प्रकार है
पद का नाम : सहायक वास्तुकार (Assistant Architect)
पद की संख्या : 1 पद
अप्लाई करने की आखिरी तारीख : 31 मई 2018
आयु सीमा
40 साल तक का कोई भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकता है।
वेतनमान
15600-39100 + ग्रेड पे 5400
शैक्षिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या विवि से आर्किटेक्चर विषय में ग्रेजुएट या डिप्लोमा होना ज़रूरी है।
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर इंडिया में अभ्यर्थी का रजिस्टर होना ज़रूरी है
किसी पंजीकृत वास्तुकार के अधीन 2 साल का कार्य अनुभव ज़रूरी है।
ड्यूटी
सहायक वास्तुकार वो अधिकारी होता है जो आर्किटेक्ट को विस्तृत चित्रों की तैयारी में सहायता करता है।
सहायक वास्तुककार के पास चित्रों का उचित रखरखाव और संचालन के लिए भी जिम्मेदारी रहती है।
सहायक वास्तुकार को कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट को आर्किटेक्ट को सौंपना होता है।
ऐसे करें आवेदन
Upsc के इस लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे इस पोस्ट से संबंधित जानकारी हासिल कर पाएंगे जिसके बाद इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया जा सकता है।
आवेदन की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
सरकारी नौकरी लिस्ट, Click for Sarkari Naukri List
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.