पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) Union Public Service Commission (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (नॉन टेक्निकल) एप्लाइड फिजिक्स Assistant Professor (Non-Technical) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई 2018 है। इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हैं वो इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन याद रहे कि केवल अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवार ही इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकत हैं।
पद का नाम : असिस्टेंट प्रोफेसर (नॉन टेक्निकल) एप्लाइड फिजिक्स Assistant Professor (Non-Technical)
पद की संख्या : 1 पद
वेतनमान : 15600-39100 रूपए + ग्रेड पे 6000 रू
आयु सीमा
अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। 40 साल या 40 साल से कम उम्र के अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख : 31 मई 2018
शैक्षिक योग्यता
55 फीसदी अंकों के साथ एप्लाइड फिजिक्स में मास्टर होनी ज़रूरी है।
NET की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए
प्रोबेशन पीरिएड
प्रोबेशन पीरिएड की अवधि 1 साल की होगी।
ऐसे करें आवेदन
इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना हो तो WWW.UPSCONLINE.NIC.IN पर लॉग इन करना होगा। होम पेज पर जाने के बाद ORA के लिंक को चुने। इसके बाद ASSISTANT PROFESSOR(NON TECHNICAL)(APPLIED PHYSICS) की पोस्ट के सामने APPLY NOW के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन करें। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थियों को पंजीकरण नहीं कराना होगा।
आवेदन की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
सरकारी नौकरी की लिस्ट, Click for Sarkari Naukri List
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.