पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarkari Naukri In West Bengal For The Post Of Sub inspector And Lady Sub inspector

पश्चिम बंगाल में सब इंस्पेक्टर और लेडी सब इंस्पेक्टर के लिए निकली 1527 पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में सब इंस्पेक्टर और लेडी सब इंस्पेक्टर के लिए नियुक्तियां निकली हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 1527 पदों पर सब-इंस्पेक्टर और लेडी सब-इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी के लिए आवेदन जारी किया है। ये भर्तियां आर्म्ड और अन-आर्म्ड ब्रांच में की जाएंगी। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आवेदन करने से पहले इस नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जरूर पढ़ें।

 

पदों की संख्या : 1527 (अनारक्षित-824)
पदों के नाम : सब इंस्पेक्टर और लेडी सब इंस्पेक्टर
आवश्यक योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री अनिवार्य। वहीं उम्मीदवारों को बांग्ला में लिखना, बोलना और पढ़ना आना चाहिए। 
आयु-सीमा : आवेदकों की उम्रसीमा 01 जनवरी 2018 को न्यूनतम 20 साल और अदिकतम 27 साल होनी चाहिए। एससी/एसटी और ओबीसी को अधिकतम आयुसीमा में छूट दी गई है। एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी गई है।
सैलरी : चयनित उम्मीदवारों को 7100 से 37600 रुपए के साथ-साथ 3900 रुपए ग्रेड पे के तौर पर दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 293 रुपए, एअससी/एसटी के लिए 43 रुपए। 
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानदंड, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
आखिरी तारीख : इन पदों पर आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 05 मई 2018 है।

 

कैसे करें आवेदन :
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए उन्हें https://wbprbsi.applythrunet.co.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। नौकरी संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएँ : http://policewb.gov.in/wbp/recruit/si-2018/notice-230318.pdf

खबरें और भी हैं...