पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंतेलंगाना EAMCET यानि इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिज़ल्ट 2018 आज जारी होने की संभावना है हालांकि अधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि शुक्रवार या शनिवार को ही रिज़ल्ट जारी हो सकता है। रिज़ल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा जहां लॉग इन कर परीक्षार्थी अपना रिज़ल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें रिज़ल्ट
रिज़ल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है। लिहाज़ा रिज़ल्ट जारी होते ही कैसे चेक कर सकते हैं इसका तरीका हम आपको बता रहे है।
रिज़ल्ट ऑफिशियल वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in पर चेक किए जा सकेंगे।
होम पेज ओपन होने के बाद ज़रूरी मांगी गई परीक्षार्थियों से संबंधित जानकारियां भरनी होंगी। जिसके बाद आपका रिज़ल्ट आपके सामने होगा।
5 दिनों तक चलीं थीं परीक्षाएं
इस साल टीएस एग्रीकल्चर और मेडिकल की परीक्षाएं इसी महीने 2 और 3 मई को आयोजित हुई थी। जबकि इंजीनियरिंग की परीक्षा 4, 5 और 7 मई को हुई थी। तो वही 20 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन 4 मार्च को ही जारी हो गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.