पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • UPSC ने CDS II एग्जाम रिजल्ट घोषित कर दिया है, यह परीक्षा 2017 में करवाई गयी थी. जाने कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

UPSC के Combined Defence Services-II (CDS-II) परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन Union Public Service Commission यानि UPSC ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन परीक्षा II का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। जो ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। 145 वें कोर्स के लिए इस बार 192 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की   है। 

ये बने टॉपर
इस परीक्षा मे विवेक थरकोटी ने टॉप किया है तो वही ओडिशा के 20 साल के देबासिस सारंगी दूसरे स्थान पर रहे हैं। देवासिस ने इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कॉलेज से बीटेक इलेक्ट्रीकल किया है और पहली बार में इस एग्ज़ाम को पास कर दिया। 3 सालों से भी ज्यादा समय से देबासिस इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे। देबासिस के माता और पिता दोनो ही टीचर है। इससे पहले देबासिस ने एनडीए के भी एग्ज़ाम दिए लेकिन सफलता नहीं मिली।

रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें

यहां और ऐसे चेक करें रिज़ल्ट
रिज़ल्ट आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर आसानी से चेक किया जा सकता है।
इसके लिए वेबसाइट को लॉग इन करते ही होम पेज पर रिज़ल्ट के ऑप्शन को चुनें
रिज़ल्ट का पेज खुलते ही उस पर Combined Defence Services Examination (II) Result 2017 का लिंक सामने नज़र आएगा जिस पर क्लिक करने के बाद एक और पेज ओपन होगा जिसमें ज़रूरी डिटेस भरनी होगी। 
डिटेल सब्मिट करते ही रिज़ल्ट आपके सामने होगा।

19 नवंबर को हुई थी परीक्षा
ये परीक्षा 19 नवंबर 2017 को आयोजित हुई थी जिसके बाद से ही छात्रों को रिज़ल्ट का इंतज़ार था। रिज़ल्ट जारी होने के बाद अब नंबर ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी के फाइनल रिज़ल्ट जारी होने के बाद ही परीक्षार्थी देख पाएंगे। 

थल, वायु और नौसेना में होगी भर्ती
इस परीक्षा के ज़रिए थल सेना, वायु सेना और नौसेना में ऑफिसर नियुक्त होंगे। थल सेना में 100, नौसेना में 45 और वायु सेना में 32 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए संबंधित एकेडमी में भेजा जाएगा। थल सेना के लिए चुने गए परीक्षार्थियों को ट्रेनिंग इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून में, नौसेना के लिए चुने गए परीक्षार्थियों को ट्रेनिंग एज़ीमाला, केरल में और वायु सेना के लिए चुने गए परीक्षार्थियों को ट्रेनिंग हैदराबाद में मिलेगी।

रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें

 

खबरें और भी हैं...