पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंSarkari Result: UPPSC रिजल्ट हुआ घोषित। तेलियरगंज की नूरजहां ने किया टॉप
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लोअर सबॉर्डिनेट भर्ती 2015 का रिजल्ट घोषित किया हैं जिसके बाद काफी लोग रिजल्ट से खुश हैं और कई परीक्षार्थियों के हाथ असफलता लगी है. अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें अलग-अलग प्रकार के पदों के लिए सामान्य चयन के तहत 616 और विशेष चयन के तहत 19 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। संयुक्त रूप से बनी इस मेरिट में इलाहाबाद के तेलियरगंज की रहने वाली नूरजहां ने इस परीक्षा में टॉप किया है, नूरजहां का चयन अधिशासी अधिकारी के पद पर हुआ है. इस भर्ती में 11 अलग पदो पर चयन हुआ है जिसमे-
डिप्टी जेलर: 42,
मार्केटिंग इंस्पेक्टर: 103
सप्लाई इंस्पेक्टर: 01
कर अधिकारी पंचायती राज: 21
प्रशासनिक अधिकारी: 137
आमोद एवं प्रमोद निरीक्षक: 45
बाल विकास परियोजना अधिकारी: 09
उद्यान निरीक्षक : 01
सहकारी निरीक्षक 198
श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 59 पद पर चयन हुआ है।
इसके अलावा आबकारी निरीक्षक विशेष चयन के 19 पदों पर भी चयन हुआ है। इनमे सामान्य वर्ग के 346, एससी 128, एसटी 02 और ओबीसी के 159 पदों पर चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लोअर सबॉर्डिनेट परीक्षा 2015 की प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2016 को आयोजित की थी। 23 फरवरी 2016 को प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आया और 24 अप्रैल 2016 को इसकी मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। 19 दिसंबर 2017 को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ उसके बाद 4 जनवरी 18 से 23 फरवरी तक 2113 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ और अब इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लोअर सबॉर्डिनेट भर्ती में नूरजहां, संजय कुमार, अंजनेय मिश्रा और पवन कुमार द्विवेदी चार टॉपर बने हैं
पूरा रिजल्ट देखने के लिए नीचे क्लिक करें
http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=967Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.