पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarkari Result Rajasthan Agriculture JET Exam Result To Be Declared, 5 जून को आएगा JET एग्रीकल्चर का रिज़ल्ट

संभावना है की 5 जून को आएगा JET Agriculture Exam का रिज़ल्ट, ऐसे चेक करें रिज़ल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

Rajasthan JET Agriculture Result 2018 : जेईटी कृषि 2018 की परीक्षा के बाद अब रिज़ल्ट का इंतज़ार है जो जून 2018 के पहले हफ्ते को जारी होगा। JET वो संयुक्त प्रवेश परीक्षा है जिसका आयोजन हर साल राजस्थान का महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय करता है। परीक्षा के माध्यम से छात्र को अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन लेने में आसानी होती है। वही अब JET की परीक्षा तो संपन्न हो चुकी है लेकिन छात्रों को अब अपने रिज़ल्ट का इंतज़ार रहेगा जिसका ऐलान जून 2018 के पहले हफ्ते को कर दिया जाएगा।

ऐसे चेक कर सकते हैं रिज़ल्ट
राजस्थान जेईटी का रिज़ल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.mpuat.ac.in  पर जाना होगा।
होम पेज पर जाने के बाद rajasthan JET Result 2018 के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और दूसरी मांगी गई जानकारियां भरनी होंगी। 
जानकारियों को सब्मिट करते ही आपका रिज़ल्ट आपके सामने होगा।

आपको बता दे कि मार्च के पहले हफ्ते में इस एग्ज़ाम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 10 अप्रैल तक आवेदन करने के बाद एडमिट कार्ड 14 मई को जारी हुए थे। परीक्षा 20 मई को हुई और अब रिज़ल्ट जून 2018 के पहले हफ्ते को जारी होगा। इस परीक्षा के ज़रिए बीएससी इन एग्रीकल्चर, होर्टिकल्चर औक फोरेस्ट्री की जा सकती है। सिर्फ यही नहीं बीटेक इन डेरी और फूड टेक्नोलॉजी, बीएससी (एग्रीकल्चर) और एमबीए (एग्री बिज़नेस) में भी 5 साल का कोर्स किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...