- Hindi News
- National
- Ranchi News Satganva Villagers Beaten Two Youths Who Were Taking Away The Girl
सतगांवा: युवती को भगा ले जा रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई
सतगांवा | थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर में बुधवार की रात एक युवती को भगा कर ले जा रहे दो युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की पहचान नासरगंज निवासी सौरभ कुमार उर्फ पोनिया व रोहित पांडेय के रूप में की गई। इसको लेकर माधोपुर निवासी युवती ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें बताया है कि बुधवार देर शाम 7.30 बजे जब वह अपने घर के दरवाजे के सामने खड़ी थी, तो दोनों युवक मोटरसाइकिल से आकर उसे जबरदस्ती ले भागने लगे। इतने में होली का झुमटा खेल रहे लोगों ने पकड़कर उसे छुड़ाया और दोनों की पिटाई की।