रिलिजन डेस्क। ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। 9 ग्रहों में से शनि एक ऐसा ग्रह है जो सबसे ज्यादा प्रभावशाली है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, जिनकी कुंडली में शनि अशुभ स्थान पर होता है, उनके जीवन में समस्याएं लगातार बनी रहती हैं और जिनकी कुंडली में शनि शुभ योग बनाता है, वो लोग अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। शनि जयंती (15 मई, मंगलवार) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी ही हस्तियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें शनि के शुभ प्रभाव की वजह से प्रसिद्धि मिली है।
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वड़नगर में हुआ था। इनकी राशि वृश्चिक है। कुंडली में शुक्र एवं शनि की युति शत्रु सूर्य की राशि सिंह में है, जो उन्हें लोकप्रिय वक्ता बनाता है। शनि की साढ़ेसाती में ही इन्हें प्रधानमंत्री का पद प्राप्त हुआ और जैसे ही शनि ने उनकी राशि वृश्चिक में प्रवेश किया उनका कद लगातार बढ़ता गया। शनि के कारण ही आने वाले समय में भी नरेंद्र मोदी को लोकप्रियता और भी बढ़ेगी।
मनमोहन सिंह
डॉ. मनमोहनसिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ। इनकी कुंडली में स्वगृही शनि सप्तम स्थान पर शशयोग नामक पंचमहापुरुष योग बना रहा है। इसी योग के चलते पहले इन्हें देश के वित्त मंत्री और बाद में प्रधानमंत्री का पद मिला। शनि की साढ़ेसाती में ही मनमोहन सिंह दोबारा चुनकर प्रधानमंत्री बने।
ममता बनर्जी
ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को वृषभ लग्न में हुआ। इनकी कुंडली में शनि व गुरु की स्थिति के कारण ये बेबाक हैं। इनकी कुंडली में शनि उच्च का है, जो इन्हें निडर बनाता है। उच्च के उच्च होने की वजह से ही इन्हें राजनीति में बड़ा पद मिला है।
अन्य किन सेलेब्स को शनि की वजह से प्रसिद्धि मिली है, जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें-