पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआने वाली फिल्म \'सत्याग्रह\' में मशहूर भजन \'रघुपति राघव राजा राम\' को नए अंदाज़ में पेश किया जाएगा.
इसके लॉन्च पर फिल्म के तकरीबन सभी कलाकार पहुंचे. इस भजन को नए अंदाज़ में प्रसून जोशी ने लिखा है.
इसमें \'रघुपति राघव राजा राम\' वाली लाइन रखी गई है इसके बाद वाला हिस्सा प्रसून ने लिखा है.
फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और अमृता राव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.
अमिताभ बच्चन इससे पहले फिल्म \'आरक्षण\' में प्रकाश झा के निर्दशन में काम कर चुके हैं.
पहले ख़बरें थीं कि फिल्म अन्ना हज़ारे के आंदोलन पर आधारित है लेकिन बाद में प्रकाश झा ने इस बात से इनकार कर दिया.
हालांकि एक बार फिर से प्रकाश झा अपने बयान से पलटे और कहा कि फिल्म में महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन और अन्ना हज़ारे के आंदोलन का सार है.
लंबे समय बाद करीना कपूर अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी.
कई साल पहले उन्होंने गोविंद निहलाणी की फिल्म \'देव\' में अमिताभ के साथ काम किया था.
उसके बाद बच्चन और कपूर परिवार के बीच कथित दूरी की ख़बरों के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म साथ नहीं की.
अजय देवगन \'गंगाजल\', \'अपहरण\' और \'राजनीति\' के बाद फिर से प्रकाश झा के साथ काम कर रहे हैं.
\'राजनीति\' के बाद दोनों के बीच झगड़े की ख़बरें थीं. लेकिन दोनों ने ही इन ख़बरों का खंडन किया.
फिल्म \'सत्याग्रह\' की सारी शूटिंग मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई. फिल्म 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही है.
फिल्म में अमिताभ बच्चन एक ऐसे इंसान का रोल कर रहे हैं जो हर हाल में सच का सहारा लेता है.
अजय देवगन एक व्यवसायी का रोल कर रहे हैं. करीना कपूर एक टीवी पत्रकार का रोल निभा रही हैं.
(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.