\'कृष्णा चली लंदन\' में अतिथि भूमिका निभाएंगे सौरभ तिवारी
\'कृष्णा चली लंदन\' में अतिथि भूमिका निभाएंगे सौरभ तिवारी
\'कृष्णा चली लंदन\' राधे की कहानी है, जो अपने जीवन साथी की तलाश में है और उसका एकमात्र सपना शादी करना है। शो का प्रसारण 21 मई से स्टार प्लस पर होगा।
तिवारी ने कहा, \"\"मैं शो के पहले एपिसोड में एक संक्षिप्त भूमिका निभा रहा हूं और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं हमेशा कैमरे के पीछे रहा हूं, लेकिन पहली बार, दर्शक मुझे कैमरे के सामने देखेंगे।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"मैं शो की पृष्ठभूमि के बारे में बात करूंगा और कहानी पर प्रकाश डालूंगा। चूंकि मैं उत्तर प्रदेश से हूं, तो वहां के लोगों और शहर के बारे में मुझसे बेहतर कौन बता सकता है।\"\"
इसमें राधे और कृष्णा की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी।
--आईएएनएस