पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarkari Naukri Apply Online For 130 Jobs Openings In SAIL Before 20th April 2018

नर्सिंग में डिप्लोमा हो तो अप्लाइ कर सकते है महारत्न SAIL में, 130 Jobs

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेल (SAIL) ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 130 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल है.स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (सेल)) भारत की सर्वाधिक स्टील उत्पादन करने वाली कम्पनी है. कम्पनी में घरेलू निर्माण, इंजीनियरी, बिजली, रेलवे, मोटरगाड़ी और सुरक्षा उद्योगों तथा निर्यात बाजार में बिक्री के लिए मूल तथा विशेष, दोनों तरह के स्टील  तैयार किए जाते हैं। यह व्यापार के हिसाब से देश में सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी 10 कम्पनियों में से एक है। सेल अनेक प्रकार के लोहे के सामान का उत्पादन और उनकी बिक्री करती है। इनमें हॉट तथा कोल्ड रोल्ड शीटें और कॉयल, जस्ता चढ़ी शीट, वैद्युत शीट, संरचनाएँ, रेलवे उत्पाद, प्लेट बार और रॉड, स्टेनलेस स्टील तथा अन्य मिश्र धातु स्टील शामिल हैं। सेल अपने पांच कारखानों और तीन विशेष स्टील  कारखानों में लोहे और स्टील का उत्पादन करती है। ये कारखाने देश के पूर्वी और केन्द्रीय क्षेत्र में स्थित हैं तथा इनके पास ही कच्चे माल के घरेलू स्रोत उपलब्ध हैं। इन स्रोतों में कंपनी की लौह अयस्क, चूना-पत्थर और डोलोमाइट खानें शामिल हैं। कंपनी को भारत का दूसरा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक होने का श्रेय भी प्राप्त है। इसके पास देश में दूसरा सबसे बड़ा खानों का जाल है। कम्पनी के पास अपने लौह अयस्क, चूना-पत्थर और डोलोमाइट खानें हैं जो इस्पात निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कच्चे माल हैं। इससे कम्पनी को प्रतियोगिता में लाभ मिल रहा है.

इन पदों के लिए निकली है भर्तियां- सेल ने जिन पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं उनमें प्रोफिसिएनसी ट्रेनिंग के पद शामिल हैं.

यहां से करें आवेदन- इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सेल की आधिकारी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. 

इस आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन- इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. 

इतनी है उम्र सीमा- सेल ने अलग-अलग वर्ग के लिए उम्र सीमा अलग-अलग रखी है. मसलन, सामान्य वर्ग के उम्मीदवार का 30 वर्ष या इससे कम होना जूरूरी है. वहीं ओबीसी और एससी-एसटी के लिए उम्र सीमा 33 और 35 साल है. 

इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का बीएससी नर्सिंग या फिर जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा किया होना जरूरी है. अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार सेल की साइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकता है. 

खबरें और भी हैं...