सविता गर्ग को मिला नारी शक्ति सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अशोक कलीराम की ओर से श्री गीता धाम, कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में पंचकूला की सविता गर्ग “सावी” को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। सविता गर्ग “सावी” को यह सम्मान उनके साहित्य में दिए विशेष योगदान के लिए दिया गया। सविता गर्ग कवियत्री हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी पुस्तक “मैं मीरा सी” का विमोचन किया गया था।
सविता गर्ग को सम्मानित करते आयोजक।