पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसबीएल कंपनी मजदूरों की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रातू | श्रीराम बॉल बियरिंग्स लिमिटेड रातू के मुख्य द्वार के पास मजदूरों की बैठक की गई। इसमें जीतेश्वर मुंडा ने बताया कि मजदूरों के बकाए रकम के संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट ने चार मार्च को लिक्युडेटर डीके सिंह ने बीरबल कमेटी के फैसला को निरस्त कर दिया। जीतेश्वर मुंडा ने बताया कि बीरबल कमेटी का निरस्त होने वाला फैसला मजदूर हित में अहम फैसला है, क्योंकि बीरबल कमेटी ने मजदूरों के लिए 9.50 करोड़ स्वीकृत किया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने अगली तिथि 25 मार्च तय किया है। अध्यक्षता निर्मल सिंह ने की। मौके पर महादेव महतो, दुर्गा उरांव, ओपी पांडेय, बालेश्वर सिंह, शिवपूजन साहू, कृष्णा गोप, पुर्णमासी चौधरी, मोहन पाठक, मथुरा साहू आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...