पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

12 राज्यों में स्कूल व काॅलेज, रांची की सीयूजे 31 तक बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी पर 7 साल की कैद संभव

काेराेनावायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली की 69 साल की महिला ने गुरुवार को दम तोड़ा था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित थी। उसे विदेश से लौटे बेटे से ही संक्रमण हुआ था।

उधर, हरियाणा, महाराष्ट्र में नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 81 हाे गई है। हालात से निपटने के लिए दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश समेत 12 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। रांची में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में 31 मार्च तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। छात्रों से हॉस्टल खाली करने को कहा गया है। वहीं केंद्र सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर को जरूरी वस्तुओं की सूची में डाल दिया है, ताकि इसकी कालाबाजारी रुक सके। शेष पेज 14 पर

झारखंड में सरकार अापके द्वार 15 अप्रैल तक स्थगित, कोडरमा का 1 संदिग्ध लापता

रांची| मुख्य सचिव डाॅ. डीके तिवारी ने कोरोना से निपटने की तैयारी पर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने एहतियात के तौर पर 15 अप्रैल तक ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ स्थगित रखने का निर्देश दिया। साथ ही वैसे कार्यक्रम को प्रतिबंधित करने को कहा, जिसमें बाहर के लोग शिरकत कर सकते हैं। जिन कार्यक्रमों में सिर्फ स्थानीय लोगों की सहभागिता होगी, उन्हें ही अनुमति दी जा सकती है। उधर, कोडरमा से कोरोना का एक संदिग्ध लापता है। राज्य इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्राेग्राम यूनिट ने जिला यूनिट को उस व्यक्ति का नाम भेजा था, जो हाल ही में विदेश से लौटा है। जब टीम पासपाेर्ट में दर्ज पते पर पहुंची ताे पता चला कि वहां इस नाम का काेई व्यक्ति नहीं रहता। सूचना पुलिस को दी गई है।

सरकार बोली- जितने भी संक्रमित निगरानी में, सभी खतरे से बाहर

कुल 81 संक्रमित हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बहुत जल्द कई को छुट्‌टी दे दी जाएगी। कर्नाटक के जिस 76 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हुई, उसे पहले से दमा था। इसलिए बचाना कठिन था। अभी चार हजार से ज्यादा लोग िनगरानी में हैं।’ - लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय।

15 दिन पहले ही खत्म हो सकता है संसद सत्र

संसद का बजट सत्र भी कोरोना की भेंट चढ़ने वाला है। नरेंद्र जाधव समेत तीन सांसदों ने पीएम को पत्र लिखकर सत्र समाप्त करने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि 3 अप्रैल तक चलने वाला सत्र 18 मार्च को स्थगित हो सकता है।

{विदेश से अाए 7 संदिग्ध लापता: ये पंजाब आए थे। इन्हें संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस तलाश में जुटी।

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के पुजारी भी मास्क में।

मंदिर से मैदान तक मास्क...

भारत की तैयारी कुछ ऐसी: 30 मार्च तक श्रीलंका, फ्रांस और जर्मनी की उड़ानें रद्द की

{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे दक्षिण अफ्रीका से हाेने वाला वनडे मैच रद्द किया गया।

{अाईपीएल की तारीख अब 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल कर दी गई है। यानी टूर्नामेंट 18 दिन देरी से शुरू होगा।

{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से सिर्फ जरूरी मामलाें की सुनवाई करेगा। सिर्फ वकील और मुवक्किल ही कोर्टरूम जा सकेंगे।

{जेएनयू की सभी कक्षाएं, परीक्षाएं अाैर प्रायाेगिक कक्षाएं 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। हालांकि, दफ्तर खुले रहेंगे।
खबरें और भी हैं...