पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Science School Of Girls School Hamirpur Hurdles On Budget Now Work Completely Stalled

गर्ल्स स्कूल हमीरपुर के साइंस भवन पर मंडराया बजट का संकट, अब काम पूरी तरह से पड़ा ठप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में बने रहे बहुमंजिला साइंस भवन पर बजट का संकट मंडरा गया है। लड़कियों के इस स्कूल के लिए लगता सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी हवा हवाई हो गया है। यहां साइंस भवन की जो आधुनिक सुविधा करीब दो साल पहले मिल जानी चाहिए थी, वह बजट की लेटलतीफी की बजह से नए सेशन में भी मिलती नजर नहीं आ रही है। बजट रूकने से निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी ने भी काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। एसएमसी भी बजट की लेटलतीफी को देखकर भड़क उठी है। शनिवार को आयोजित बैठक में सदस्यों ने नाराजगी जताई कि स्थानीय विधायक को भी स्कूल के वार्षिक समारोह में दो माह पहले बजट की किस्त शीघ्र जारी करवाने को मांग पत्र सौंपा था। स्कूल प्रिंसिपल भी डायरेक्टर को काम रूकने की सूचना करीब चार माह पहले दे चुके हैं। इसके बावजूद बजट की किस्त जारी नहीं हो रही है।

एसएमसी प्रधान दीपक राज, मनदीप, वीना देवी, सुनीता देवी, सोनिया, शशि, विजय कुमार ने शनिवार काे स्कूल बैठक में इस कार्य की लेटलतीफी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के अकेले गर्ल्स स्कूल के कार्य की सुध नहीं ली जा रही, ज्यादातर पेरेंट्स ने यहां शीघ्र आधुनिक साइंस भवन की सुविधा मिलने की आस में बेटियां दाखिल करवाई थीं, कइयों ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर यहां दाखिला लिया, लेकिन तीन साल से सिर्फ बाते ही हो रही हैं। तीन बैच तो इसका सपना देखते देखते ही निकल गए, पहले 1.36 करोड़ का बजट कम बताया, वह करीब 3 करोड़ हुआ, तो अब समय से किस्तें नहीं मिलने से काम अधर में अटक गया है। सरकार इसे शीघ्र जारी करे।

पीडब्ल्यूडी भी लिख चुकी भवन कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी को जितनी राशि करीब 52 लाख की मिली थी, उसे खर्च करवा दिया। उसके बाद आगमी किस्त को जारी करने की डिमांड विभाग ने करीब छह माह पहले कर दी थी। विभाग के एक्सईएन विवेक शर्मा का कहना है कि करीब 60 लाख रुपए का यहां खर्च करवा दिया गया है। अब करीब 80-90 लाख रुपए की और जरूरत है। बिल्डिंग तो खड़ी हो गई पर पर इसमें आखिर मंजिल पर छत, सभी मंजिलों पर फ्लोरिंग, पेंट और बिजली की व्यवस्था का कार्य होने को है। अब कार्य रोक देने की भी लिखित में सूचना दे दी है।

गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में बन रहे इस सांइस भवन का काम अधर में अटका
खबरें और भी हैं...