साइंटिस्टों ने सब्जियों से तैयार किया नेचुरल गुलाल
पालमपुर | हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी)पालमपुर के साइंटिस्टौ द्वारा जैव संपदा से प्राकृतिक रंग गुलाल तैयार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। सब्जियों से प्राकृतिक होली के रंग तैयार किए गए किसी भी प्रकार से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। संस्थान के साइंटिस्टों द्वारा यह रंग सामान्य गोभी एवं गाजर जैसी सब्जियों से वैज्ञानिक साइंटिफिक विधि से तैयार किए हैं । बताया गया है कि तैयार किया गया गुलाल पूर्णता विषैले तत्वों से मुक्त तो होगा ही इसे तैयार करने में भी प्राकृतिक प्रक्रिया अख्तियार की गई है। संस्थान ने विकसित इस तकनीक का पेंटेंट लेने का भी प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। संस्थान के डायरेक्र डॉ संजय सिंह ने बताया कि साइंटिस्टों द्वारा सब्जियों से नेचुरल तौर पर रंग गुलाल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि तैयार किया गया गुलाल जहां पूर्णता नेचुरल है ।