- Hindi News
- National
- New Delhi News Scindia Is Now Preparing To Make A Minister Through Bjp Rajya Sabha
सिंधिया अब भाजपाई, राज्यसभा के रास्ते मंत्री बनाने की तैयारी
कर्नाटक के एक संदिग्ध मरीज की हैदराबाद में मौत
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में गुरुवार को खेला जाना है। इस सीरीज पर कोरोनावायरस का असर देखने को मिल रहा है। संभवतः यह पहला मौका होगा, जब दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ-मिलाने की जगह मुट्टी टकराएंगे। इसके अलावा खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल करने से भी बचेंगे। इससे गेंद को स्विंग और स्पिन कराने में मदद मिलती है। मैच से पहले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि हाइजीन को ध्यान में रखकर वे गेंद चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल करने से बचेंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीकॉक निश्चिंत हैं। वे कहते हैं- हम पहले ही कोरोनावायरस की जांच करा चुके हैं। डॉक्टरों की टीम भी साथ है। हमें चिंता नहीं है। इसके अलावा बीसीसीसाई ने टीम के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, खिलाड़ियों को कम से कम 20 सेकंड हाथ धोने के निर्देश दिए गए हैं। छींक और कफ आने की स्थिति में चेहरा ढंकने को कहा गया है। रेस्त्रां का खाना खाने से भी मना किया गया है। फैंस से हाथ न मिलाने और उनके साथ सेल्फी लेते समय सुरक्षित दूरी बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। दूसरी तरफ दर्शकों और कॉरपोरेट हाउस ने भी स्टेडियम से दूरी बना ली है। मैच से एक दिन पहले बुधवार तक लगभग 60% टिकट ही बिके थे। धर्मशाला के स्टेडियम में 12 कॉरपोरेट बॉक्स हैं। इनमें से सिर्फ 3 बॉक्स ही बुक हुए हैं। 12 लोगों की क्षमता वाला यह बॉक्स 2 लाख रुपए में बुक होता है। -शेष |पेज 8 पर
महाराष्ट्र में बिना दर्शक आईपीएल, तभी मंजूरी मिलेगी
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए फैसला लिया है कि राज्य में आईपीएल मैचों को तभी अनुमति मिलेगी, जब दर्शकों को टिकट न बेचा जाए। मुंबई में फाइनल समेत 8 मैच होने हैं। दूसरी तरफ आईपीएल पर रोक लगाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई है। इस पर गुरुवार को सुनवाई हो सकती है। उधर, आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने इस खतरे से निपटने के लिए 14 मार्च को बैठक बुलाई है।
कोरोनावायरस महामारी घोषित; विदेश से आने वालों के 15 अप्रैल तक वीसा सस्पेंड
एजेंसी|नई दिल्ली
देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) के मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए। इनमें 6 मामले अकेले केरल के हैं। इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 60 हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस (कोविड-19) को महामारी घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा- हमारे आकलन के मुताबिक, कोविड-19 को महामारी घोषित किया जा सकता है। हमारा काम लोगों के स्वास्थ की रक्षा करना है। कोरोनावायरस के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए हम कई सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विदेश से आने वाले लोगों का वीसा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस प्रतिबंध से राजनायिकों, अधिकारियों, सयुंक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को छूट मिलेगी। इधर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पीड़ितों में 85 साल का बुजुर्ग भी है, जो दुबई से जयपुर लौटा है। इस बीच, कर्नाटक के एक संदिग्ध मरीज की हैदराबाद में मौत हो गई। -शेष| पेज 8 पर
-संबंधित पेज- 2 पर
राज्यसभा चुनावः भाजपा ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, ज्योतिरादित्य को टिकट
बीजेपी ने राज्यसभा की 55 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहली सूची में मध्य प्रदेश से कांग्रेस छोड़कर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिहार से सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को टिकट दिया गया है। राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि असम से भुवनेश्वर कालीता, गुजरात से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश, मणिपुर से लिएसेंबा महाराजा को टिकट दिया है। महाराष्ट्र से श्रीमंत उदयना राजे भोंसले और राजस्थान से राजेंद्र गहलोत भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
कांग्रेस समेत विपक्ष ने भड़काऊ बयान दिए, दोष भाजपा को दे रहे
{भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा- 14 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि कायर हैं वे लोग जो घर से नहीं निकले। इसके बाद उमर खालिद ने कहा कि सड़कों पर उतरना है। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि हम 15 करोड़ हैं, लेकिन सब पर भारी पड़ेंगे। इसके बावजूद विपक्ष कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा के बयानों को हिंसा का जिम्मेदार ठहरा रहा है, लेकिन इनके बयान तो हिंसा के बहुत पहले या बाद के हैं।
{जेडीयू सांसद राजीव रंजन चौधरी ने कहा- हिंसा के पीछे कहीं न कहीं सीएए विरोधी प्रदर्शनों से उपजा माहौल है।
ताहिर हुसैन और पीएफआई पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज
{प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली हिंसा को लेकर पार्षद ताहिर हुसैन और पीएफआई पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने भी कहा कि उसने हिंसा को लेकर ताहिर के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इनके के नाम आबिद, मोहम्मद शादाब और राशिद सैफी हैं। ये तीनों हिंसा के दौरान 24 फरवरी को ताहिर के साथ थे।
यूपी से आए थे 300 उपद्रवी, 36 घंटे में पुलिस ने दंगे रोक दिए: शाह
एजेंसी | नई दिल्ली
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के 14 दिन बाद पहली बार केंद्र सरकार ने संसद में जवाब दिया। लोकसभा में दिल्ली दंगों पर चर्चा के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दंगों को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया और इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फेस आइडेंटिफिकेशन सॉफ्टवेयर के जरिए 1100 लोगों की पहचान की गई। जांच में पता चला है कि 300 उपद्रवी उत्तर प्रदेश से आए थे और उन्होंने दंगा भड़काया। शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 36 घंटे में इन दंगों पर काबू कर अपना काम बखूबी निभाया है। शाह ने बताया कि दंगों की फंडिंग करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 60 अकाउंट दंगों में एक्टिव थे और दंगे खत्म होते ही यह बंद हो गए। उन्होंने कहा कि दंगों में हिंदू और मुसलमान की नहीं, भारतीयों की जान गई, भारतीयों की दुकान जली। 48 मिनट तक जवाब देते समय कांग्रेस नेताओं की टोकाटाकी पर शाह ने उन पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा- दंगे नहीं होने चाहिए, लेकिन देश में दंगों में हुई 73% मौतें कांग्रेस शासन में हुए दंगों के दौरान हुईं। शाह ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने जुबेर की मौत का खूब जिक्र किया। -शेष| पेज 8 पर
-संबंधित पेज- 2 पर
अनिल चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, पांच उपाध्यक्ष भी नियुक्त
नई दिल्ली | कांग्रेस अलाकमान ने दिल्ली की कमान युवा हाथ में सौंप दी है। पटपड़गंज से विधायक रहे अनिल चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने पांच उपाध्यक्ष में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा, पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे अली हसन, विस चुनाव 2020 में जमानत बचाने वाले अभिषेक दत्त के साथ पूर्व विधायक जयकिशन को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। कर्नाटक में डीके शिवकुमार काे प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
अब न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म, सेविंग अकाउंट पर 3% ब्याज
नई दिल्ली | स्टेट बैंक ने अपने सभी बचत खाताधारकों के लिए औसत न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता बुधवार को समाप्त कर दी। इससे बैंक के सभी बचत खाताधारकों को जीरो बैलेंस खाते की सुविधा मिलेगी। साथ ही बैंक ने सभी बचत खातों पर ब्याज दर समान रुप से तीन प्रतिशत वार्षिक कर दिया है। अभी मेट्रो शहरों के बचत खाताधारकों को औसत 3,000 रुपए, छोटे शहरों में 2,000 रुपए और ग्रामीण इलाकों में 1,000 रुपए खाते में रखने होते थे। एेसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता था।
जेल के दाे पुलिसकर्मियाें पर मारपीट का आरोप लगाया, सुनवाई अाज
एजेंसी. नई दिल्ली | िनर्भया के सामूहिक दुष्कर्म अाैर हत्या के गुनहगाराें मंे से एक पवन गुप्ता ने दिल्ली के मंडावली जेल के दाे पुलिसकर्मियाें के खिलाफ काेर्ट में याचिका दायर की है। पवन ने इन पुलिसकर्मियाें के खिलाफ उसे मारने-पीटने के अाराेप में एफअाईअार दर्ज किए जाने का अादेश देने का अनुराेध किया है। उसका अाराेप है कि पुलिसकर्मियाें की पिटाई से उसके सिर में गंभीर चाेट लगी थी। काेर्ट ने नाेटिस जारी कर गुरुवार काे जवाब मांगा है।
यस बैंक: क्रेडिट कार्ड व लोन का भुगतान संभव
नई दिल्ली | येस बैंक के ग्राहक अब अपने क्रेडिट कार्ड तथा कर्ज की किस्तों के बकाए का दो लाख रु. से अधिक का भी भुगतान दूसरे बैंक से ऑनलाइन कर सकते हैं। बैंक ने बताया कि ग्राहक क्रेडिट कार्ड या लोन का भुगतान एनईएफटी या आईएमपीएस मोड से कर सकेंगे। आरटीजीएस से दो लाख रु. से अधिक का भुगतान भी हो सकेगा।
हैदराबाद में फ्लैट 40% महंगे, गुड़गांव में 7% सस्ते
नई दिल्ली | बीते 5 साल में गुड़गांव में 7% और नोएडा में आवासीय प्रॉपर्टी की कीमतों में 4% की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि दक्षिण भारत के शहरों की स्थिति बेहतर है। हैदराबाद में 2015 से अब तक अपार्टमेंट की कीमतों में 40% का उछाल आया है। यह आकलन रियलटी पोर्टल प्राॅपटाइगर ने किया है। -पढ़ें बिजनेस पेज।
कोरोना के मरीज स्वास्थ्य बीमा में कवर हों: इरडा
नई दिल्ली | बीमा नियामक इरडा ने बीमा कंपनियों से कहा है कि कोरोनावायरस से जुड़े तमाम मरीजों के मामलों को मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के तहत कवर किया जाए। इरडा ने कहा कि बीमा कंपनियां अपने प्रोडक्ट इस तरह डिजाइन करें जिससे महामारी की तरह फैल रहे इस वायरस के मरीजों को इलाज कराने में सहूलियत हो।
मोबाइल खेलने वाले 100 देशों में भारत 64वां
लंदन | मोबाइल गेम्स के मामले में भारत पिछड़ गया है। मोबाइल गेम्स खेलने वाले सौ देशों में भारत का 64वां स्थान आया है। “स्टेट ऑफ मोबाइल गेम्स एक्सपीरियंस’ नामक रिपोर्ट के मुताबिक 58.4 प्वाइंट्स के साथ भारत पाकिस्तान, फिलीपींस जैसे देशों से आगे है। वहीं, सिंगापुर 85.5 प्वाइंट के साथ टॉप पर है।
यूपी, बिहार को जोड़ने वाली 426 ट्रेनें रद्द हुईं
नई दिल्ली | रेलवे ने 11 मार्च को 426 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली सुपरफास्ट, मेल, हमसफर जैसी ट्रेनें शामिल हैं। 426 में से 296 ट्रेनें पूर्ण रूप से, 130 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हुईं हैं। रेलवे के मुताबिक ट्रैक पर काम और सिंग्नलिंग प्रणाली ठीक करने के लिए ऐसा किया गया है।
सेंसेक्स35697  +62.45डॉलर
73.61  - 0.56सोना (स्टैंडर्ड)
44,815 -595 चांदी
47,150 -1200
तापमान (डिग्री सेल्सियस) आज का अनुमान
भारत-अफ्रीका सीरीज पर कोरोना की मार, खिलाड़ी गेंद चमकाने के लिए थूक लगाने से बचेंगे, हाथ मिलाने की जगह मुट्ठी टकराएंगे
आप पढ़ रहे हैं देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर 1 अखबार
बहस: गुजरात दंगों से लेकर एनआरसी तक का मामला गूंजा
दिल्ली कांग्रेस में नियुक्ति
एसबीआई का फैसला
िनर्भया के दोषी पवन की चाल
मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे धनी शख्स बने
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली/भोपाल
मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार का उद्योग चलाने का आरोप लगाते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा- ‘ज्योतिरादित्य के नेतृत्व और प्रखरता से हम वाकिफ हैं, मोदी के नेतृत्व में उन्हें मुख्यधारा में काम करने का मौका मिलेगा।’ सिंधिया ने 10 मिनट के बयान में कांग्रेस छोड़ने का कारण तो बताया ही, पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे सशक्त नेता भी बताया। उन्होंने 4 बार मोदी का नाम लिया, लेकिन मप्र में भाजपा के प्रमुख नेता शिवराज सिंह चौहान का नाम नहीं लिया। जबकि, शिवराज ने भोपाल में सिंधिया की बुआ भाजपा नेता यशोधराराजे सिंधिया के साथ पत्रकारों से बात करते हुए ज्योतिरादित्य की तारीफ की। ट्वीट भी किया- ‘स्वागत है महाराज, साथ है शिवराज।’ उधर दिल्ली में सिंधिया भाजपाई हुए, इधर भोपाल में भाजपा ने सिंधिया को राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया। सूत्र कह रहे हैं कि सिंधिया मोदी सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसी शर्त पर सिंधिया भाजपा में आए हैं। -शेष| पेज 8 पर
-संबंधित पेज- 5 और 13 पर
 ब्रीफ**
सुविचार
मदद करने के लिए केवल धन की जरुरत नहीं होती, उसके लिए एक अच्छे मन की जरुरत होती है।
मास्क में यजुवेंद्र चहल।
 } भारत-द. अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज, दर्शकों ने दूरी बनाई, 40% कम टिकट बिके
कुल पृष्ठ = 14 | मूल्य ~ 5.00 | वर्ष 13, अंक 240
12 राज्य | 65 संस्करण**
चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया, 2076**
नई दिल्ली, गुरुवार 12 मार्च, 2020**
कांग्रेस में नई सोच को मान्यता नहीं: सिंधिया
{कहा- कांग्रेस पार्टी वास्तविकता को नहीं समझ पा रही है।
{नई सोच और विचारधारा को भी पार्टी में मान्यता नहीं मिल रही है।
{मैंने एमपी के लिए सपने पिरोए थे, जो 18 माह में ही बिखर गए गए। इसलिए मैंने पार्टी छोड़ी है।’
बुआ यशोधरा राजे बोलीं- आज अम्मा (विजया राजे) की आिखरी
इच्छा पूरी हुई | यशोधरा राजे ने कहा- ‘अम्मा (विजया राजे) की आखिरी इच्छा थी की माधवराव भाजपा में आ जाएं। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। आज ज्योतिरादित्य ने वह इच्छा पूरी कर दी है। आज अम्मा जहां भी हैं, खुश होंगी।’
राहुल बोले- सिंधिया कांग्रेस के एकमात्र ऐसे व्यक्ति रहे हैं, जो कभी भी मेरे घर आ सकते थे।
यह बयान उस खबर के खंडन के रूप में आया, जिसमें कहा गया कि सिंधिया को सोनिया-राहुल में मिलने का समय नहीं दिया।
शिवराज बोले- स्वागत है महाराज, साथ है शिवराज
सिंधिया ने 4 बार मोदी का नाम लिया, पर शिवराज का जिक्र तक नहीं किया
22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे कराने के बाद ज्योतिरादित्य भाजपा में शामिल हुए, कहा- कांग्रेस में रहकर जनसेवा असंभव
मप्र: भाजपा का
ऑपरेशन कमल
हिंदुओं को भड़काया गया, मुस्लिम महफूज नहीं, राजधर्म कहां गया
सत्ता पक्ष का पलटवार-
विपक्ष का हमला, कहा-
{एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने गुजरात दंगों की याद दिलाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- ऐसा वाक्या एक राज्य में पहले भी हुआ था। तब अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उस राज्य से कहा था कि राजधर्म का पालन कीजिए।
{एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- पीएम मोदी भावुक हो गए थे, जब एक महिला ने उनकी तुलना भगवान से की थी। पीएम कैसे भगवान हैं, जिनका दिल दिल्ली हिंसा में हुई इतनी मौतों पर नहीं पिघला।
शाह ने कहा कि दिल्ली हिंसा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और जिनके परिजनों की जान गई है उनके हत्यारों काे सख्त सजा दी जाएगी। जिन लोगों की संपत्ति को नुकसान हुआ है उनका मुआवजा दंगाइयों की पहचान कर उनकी संपत्ति बेचकर वसूला जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली दंगों को पीड़ितों का क्षतिपूर्ति देने के लिए हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक आयोग गठित करने का निर्णय लिया गया है और इस बारे में न्यायाधीश का नाम देने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा गया है।
गृहमंत्री बोले- ओवैसी ने जुबेर का जिक्र किया, आईबी कर्मचारी का नाम ही ले लेते
दिल्ली दंगे में आगजनी करने वालों की संपत्ति जब्त होगी
दिल्ली दंगों पर संसद में चर्चा
मुंबई | रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे धनी बन गए हैं। दो दिन पहले बाजार गिरने से उनकी संपत्ति 42,694 करोड़ रुपए घट गई थी। वे एशिया में दूसरे नंबर पर आ गए थे। बुधवार को अंबानी की कुल संपत्ति 10,305 करोड़ रुपए बढ़कर 3.19 लाख करोड़ रुपए हो गई। वहीं जैक मा 3.14 लाख करोड़ रुपए के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
न्यूनतम अधिकतम(न्यूनतम).
दिल्ली 14.8 27.415.0
फरीदाबाद 14.7 27.315.0
मुंबई 21.3 29.920.0