पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशंगाबाद(एमपी)। ईशान परिसर फेस 2 से बुधवार तड़के स्विफ्ट से आए बदमाशों ने 24 मिनट में घर के बाहर खड़ी डंपर संचालक की स्कॉर्पियो चुरा ली। चोर कितने थे यह पता नहीं चल सका। कॉलोनी के रास्ते पर लगे सीसीटीवी में बदमाश और दोनों गाड़ियां जाते दिखी। हाईप्रोफाइल चाेरों की तलाश में पुलिस जुटी है। ईशान परिसर निवासी डंपर संचालक हितेश पिता आरएस जाट की चार महीने पहले खरीदी सफेद स्कॉर्पियो (एमपी 04 सीयू 7754) बुधवार तड़के 3.57 बजे घर के बाहर से चोरी हो गई।
- पुलिस और स्कॉर्पियो मालिक को कुछ मिनटों पहले कॉलोनी में आई स्विफ्ट में बैठे लोगों पर शंका है।
- आशीर्वाद नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी फुटेज में स्विफ्ट 3.33 बजे कॉलोनी में घुसी। महज 24 मिनट बाद 3.57 मिनट पर स्कॉर्पियो और स्विफ्ट सीसीटीवी में कॉलोनी से बाहर जाते कैैद हुई।
- हितेश के मुताबिक रात 10.00 बजे घर आए थे। दो घंटे बाद सो गए। परिजनों ने रात 2.30 बजे तक स्काॅर्पियो देखी। सुबह देखा तो वहां गाड़ी नहीं थी।
चोरों ने रैकी की, कूलर की आवाज का उठाया फायदा
- बदमाशों ने रैकी कर स्कॉर्पियो को रोज रात में घर के बाहर खड़े देखा। कूलर की आवाज से कुछ सुनाई नहीं देने का फायदा उठाया।
स्विफ्ट में लगी थी काली फिल्म
- सीसीटीवी फुटेज में स्विफ्ट की विंडो पर काली फिल्म दिखी। अंदर बैठा व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है। एसडीओपी एसएन चौधरी, टीआई अनूप नैन ने निरीक्षण किया। पुलिस जांच कर रही है।
सवाल: पुलिस गश्त और डायल 100 काे भनक तक नहीं लगी ?
- स्कॉर्पियो चोरी ने पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिए। मीनाक्षी और हरियाली चौक पर पॉइंट होने के बाद 100 डायल को चोरी की भनक तक नहीं लगी।
- इससे पहले हुई चोरियों का भी सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है।
कार चोरी से बचने यह रखें ध्यान
- कार में गियर लॉक जरूर लगाएं।
- चाबी को इग्निशन (कार चालू करने की जगह) में लगा कर कभी भी नहीं छोड़ें। कार की खिड़कियां और गेट लॉक करने के बाद चैक करें।
- कार में अच्छी कंपनी का अलार्म लगवाएं। जीपीएस जरूर लगवाएं।
- घर पर या बाहर कार की चाबी खुली न रखें। सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जरूर लगवाएं।
स्कॉर्पियो की सूचना देने पर 11000 का रखा इनाम
- स्कॉर्पियो की सूचना देने पर 11000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। हितेश के मामा मनोज सारन ने बताया स्काॅर्पियो 4 महीने पहले ही खरीदी थी।
- सही सूचना देने वाले को Rs. 11 हजार इनाम दिया जाएगा।
ऐसे पहचानी स्कॉर्पियो
- नमामि देवी नर्मदे और जा8 लिखा था चोर स्कॉर्पियो से नसरुल्लागंज तक गए। वर्धमान फैक्टरी के पास हितेश के दोस्त अमन ने 4.33 बजे स्कॉर्पियो को सलकनपुर की तरफ जाते देखा।
- नसरुल्लागंज में अमन के ड्राइवर फिरोज ने सुबह 5.45 बजे स्कॉर्पियो देखी। दोनों ने स्कॉर्पियो पर लिखे नमामि देवी नर्मदे और इंग्लिश में लिखे शिवाशीष और जाट (जा8) को देखकर पहचाना।
- फिरोज ने नसरुलागंज में स्कॉर्पियो में मौजूद युवक से गाड़ी की जानकारी ली तो वह उसे धमकाने लगा। फिरोज को स्कॉर्पियो चोरी होने की तब जानकारी नहीं थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.