पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार: मठ से लूटी गईं 14 मूर्तियां जब्त, हांगकांग ले जाने की तैयारी में थे लुटेरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समस्तीपुर.  जिले के सरायरंजन प्रखंड के 671 साल पुराने नरघोघी मठ से लूटी गई सोने व अष्टधातु की सभी 14 मूर्तियां सोमवार को पूर्णिया शहर से आठ किलोमीटर दूर सदर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव  से बरामद कर ली गई। इसमें तीन सोने व 11 अष्टधातु की मूर्तियां शामिल हैं। बरामद मूर्तियों का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपए से अधिक बताया जाता है। लुटेरे इन मूर्तियों को नेपाल के रास्ते हांगकांग ले जाने की तैयारी में थे।

 

- बरामद की गई मूर्तियों का वजन करीब तीन क्विंटल बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में महंत समेत आधा दर्जन लोगों काे गिरफ्तार किया है। दो लोगों की गिरफ्तारी कटिहार जिले से हुई। इन्हीं से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मूर्तियां पूर्णिया के एक अंतरराष्ट्रीय मूर्ति लुटेरा गिरोह के पास रखी हंै। इसके बाद पुलिस वेश बदल कर गांव पहुंची और मूर्तियां बरामद कर ली। हालांकि सरगना फरार हो गया।

 

 

खबरें और भी हैं...