पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समुद्र के किनारे बहकर पहुंचा 20 फीट लंबा रहस्यमयी जीव, DNA से पता लगाने की कोशिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुजोन. फिलीपीन्स के बीच पर एक बालों वाला विशालकाय जीव मिला है। बताया जा रहा है कि ये समुद्र की गहराई से ऊपर आया है। करीब एक ट्रक के बराबर ये जीव लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है। फिशरी डिपार्टमेंट इसे व्हेल्स के अवशेष जैसा बता रहा है। वहीं, लोकल लोगों ने 20 फीट लंबे इसे जीव का नाम ग्लोबस्टर रख दिया है। लोगों का मानना है कि ये किसी प्राकृतिक आपदा का संकेत है। हालांकि, इसकी सटीक पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। 

 

जीव से आ रही भयानक बदबू 
- ये जीव ओरियन्टल मिन्डोरो प्रॉविन्स में समुद्र के किनारे बीच पर बहकर चला आया है, जहां लोकल लोगों ने इसे देखा। 
- फिशरी लॉ इन्फोर्समेंट अफसर वोक्स क्रुसादा के मुताबिक, ये व्हेल मछली के अवशेष जैसा लग रहा है। हालांकि, इसकी सही पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही हो पाएगी। 
- लोकल लोगों ने ग्रे और व्हाइट कलर के इस जीव का नाम ग्लोबस्टर रखा है। इससे भयानक बदबू आने की शिकायत की जा रही है। 
- क्रुसादा ने बताया कि उन्होंने इस जीव के सैंपल लिए हैं। उन्होंने खुद भी इससे आने वाली बदबू को महसूस किया, जो बहुत भयानक थी। 
- उन्होंने बताया कि इसकी बदबू के चलते तकरीबन उल्टी करने की नौबत आ गई थी। यहां से लौटकर नहाने के बाद मुझे थोड़ा बेहतर महसूस हुआ, पर बदबू अब भी मेरी नाक में है।


लोगों को अनहोनी का डर
- लोकल लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं बीच पर मरा पड़ा मिला ये जानवर किसी अनहोनी या प्राकृतिक आपदा का संकेत तो नहीं है। 
- एक स्थानीय टैम मालिंग नाम के शख्स ने कहा कि ये ग्लोबस्टर संकेत है कि कुछ गलत होने वाला है। प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें। 

- एक महिला ने कहा, 'मैं इसे देखकर शॉक्ड रह गई। मैंने इसके जैसी कोई चीज कभी नहीं देखी। बच्चे भी इससे डरे हुए हैं। किसी को नहीं पता कि ये क्या है।'

 

एक साल पहले भी मिला था ऐसा जीव
पिछले साल फरवरी में भी ऐसा ही एक 20 फीट लंबा समुद्री जीव बहकर डिनागेट आइलैंड बीच पर आ गया था। इस जीव को लेकर की गई इन्वेस्टिगेशन में बाद में पता चला था कि 2000 किलो वजन का ये जीव व्हेल है। 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें इस जीव की फोटोज...

खबरें और भी हैं...