पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपठानकोट/बमियाल. पाकिस्तान बाॅर्डर से सटे गांव कोट भटिट्यां में संदिग्ध वर्दीधारी देखे जाने के बाद पठानकोट, अमृतसर व जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अलर्ट है। 200 जवानों ने करीब 16 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन संदिग्ध पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने बताया कि खोजक्की चक्क गांव के गुज्जर मस्कीन अली ने सूचना दी थी कि वह रविवार रात करीब 11 बजे भटिटयां गांव से कार से लौट रहा था। इसी दौरान आर्मी की वर्दी पहने दो लोगों ने लिफ्ट ली। उनके पास हथियार भी थे। कुछ दूरी पर उसे शक हुआ। उसने गाड़ी रोक उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन उन दोनों ने उसे गाड़ी से बाहर फेंक दिया। कार लेकर जम्मू की ओर भागे।
संदिग्धों को पकड़ने 16 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया
सूचना पर एसएसपी विवेकशील सोनी, एसपी ऑपरेशन हेम पुष्प, पुलिस फोर्सके साथ घटना स्थल पर पहुंचे। रात में ही पुलिस ने गांव कोट पन्नू से कार बरामद कर ली। एसएसजी कमांडों समेत पुलिस और सेना के दो सौ जवानों ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के बीच 16 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन संदिग्ध पकड़ में नहीं आए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.