पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंझुंझुनू. राजस्थान के गांव की बेटी सुप्रिया चौधरी ने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर इतिहास रच दिया। यह मुकाम हासिल करने वाली वो देश की दूसरी और राजस्थान की पहली महिला हैं। उनसे पहले यह कारनामा अक्टूबर 2016 में धनबाद निवासी शिल्पी गर्गमुख ने किया था।
- मूलतः झुंझनू के गोखरी गांव की रहनेवाली सुप्रिया साल 2013 से ओएनजीसी में बतौर साइंटिस्ट जॉब कर रही थीं। वो ऑइल एंड गैस पर रिसर्च वर्क में शामिल थीं।
- रिसर्च फील्ड छोड़ सुप्रिया आर्मी में कैसे आईं, इस पर उन्होंने बताया, "मेरे हसबैंड वरुण सिंह जयपुर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने ही मुझे SSB एग्जाम देने के लिए एनकरेज किया था। हमारे झुंझुनू की महिलाओं ने भारतीय सेना में इतिहास रचा है। मैंने अपना भाग्य आजमाया और मेरा सिलेक्शन हो गया।"
- "ट्रेनिंग के दौरान मैं इकलौती महिला थी। मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन मैं बाधाओं से डरी नहीं और डटकर उनका सामना किया।"
- सुप्रिया के हसबैंड वरुण सिंह पूनिया आईआईटी से ग्रैजुएट हैं और प्रेजेंट में IIT दिल्ली में रिसर्च फेलो हैं।
- खुद सुप्रिया ने मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। वो ओएनजीसी में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं।
- सुप्रिया ने इसी साल देहरादून स्थित ONGC हेडक्वार्टर में हुई रिपब्लिक डे परेड को लीड किया था।
- टैरिटोरियल आर्मी डे के मौके पर वो प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया से भी मिली थीं।
- झुंझुनू जिला बेहतरीन अफसर पैदा करने के लिए मशहूर है। देश की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना सिंह और पहली महिला शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत यहीं से ताल्लुक रखती हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.