पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआयरलैंड के विश्वयुद्ध स्मारक उद्यान के पत्थरों में दोनों विश्वयुद्ध की तारीखें खुदी हुई हैं.ये बात अलग है कि आयरलैंड 1939 और 1945 के दोनों विश्वयद्ध में उदासीन था.
हालांकि द्वितीय विश्वयुद्ध के वक्त इसके हज़ारों सैनिक देश छोड़कर भाग गए थे और ब्रिटिश सेना में शामिल हो गए थे.
बाद में उन्हें भगोड़ा कहा गया. हालांकि जब वो वापस लौट कर आए तो लोगों ने उनका स्वागत हीरो की तरह किया.
पैडी रीड के घर में उनके पिता की वो तस्वीरें आज भी हैं जब उनके पिता सीनियर पैडी बर्मा में अंग्रेज सैनिकों के साथ मोर्चे पर थे. कई सालों तक वो तस्वीरें अटारी में उपेक्षा में पड़ी रही.
रीड कहते हैं, “मैं ये पक्के तौर पर कह सकता हूं कि जब मेरे पिता लौटकर आए थे तो उन्हें श्रम नहीं महसूस हुई होगी. लेकिन उन्हें ऐसा महसूस कराया गया. मुझे बचपन में बताया गया था कि मेरे पिता भगोड़े थे इसलिए मुझे इसके लिए शर्मिंदा होना चाहिए.”
संसद में माफी पर चर्चाआयरलैंड के भगोड़ों को वहां की सैन्य अदालत ने बिना छुट्टी लिए ही गायब हो जाने का दोषी पाया था.
जब वो वापस लौटकर आयरलैंड आए तो उन्हें सजा भी सुनाई गई. उन लोगों के सरकारी नौकरी पाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. उनके पेंशन के अधिकार छीन लिए गए और उनके साथ भेदभाव किया गया.
पिछले साल आयरलैंड सरकार ने इस व्यवहार के लोगों से माफी मांगी थी. रक्षा मंत्री एलन शैटर इस मामले में मंगलवार को संसद में माफीनामे के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.
इस बारे में संसद में बहस भी होगी. कहा जा रहा है कि इस विधेयक को जल्द ही पास किया जाएगा और कानून बनाने के लिए राष्ट्रपति कुछ ही दिनों में इस पर हस्ताक्षर कर देंगे.
ये विधेयक उन 5000 सैनिकों को माफी और सजा के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करेगा जो विश्वयुद्ध में मित्र देशों के साथ लड़े थे.
कम होगा कलंकसमाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब मुट्ठी भर भगोड़े ही जिंदा हैं. लेकिन ये उनकी उस लंबी लड़ाई की जीत है जो सैन्य सेवा की मान्यता के लिए चलाई गई थी.
आयरिश शोल्डर्स पार्डन्स कैम्पेन के पीटर मुलवैनी कहते हैं,“राजनेताओं के लिए ये एक ऐतिहासिक मसला हो सकता है लेकिन परिवार वालों के लिए ऐसा नहीं है. ये ऐसी सजा थी जिसके वो हकदार नहीं थे. ये माफी उनके कलंक को कम करेगी.”
निश्चित रूप से इन सिपाहियों को नाजी सेना के खिलाफ लडा़ई में हिस्सा लेने का गर्व है. हालांकि 40 के दशक में एक सेना को छोड़कर दूसरी सेना में शामिल होना विवादास्पद माना जाता था.
आयरलैंड की संसद में रक्षा मंत्री एलन शैटर इस बारे में ऐलान करने वाले हैं
आंशिक रूप से आजाद आयरिश राज्य और ब्रिटेन के बीच के संबंध तनावपूर्ण थे. यही वजह है कि लोग नाराज थे. कई लोगों का मानना था कि इन लोगों को घर में होना चाहिए था.
अपने घर में पैडी के पास उस सैनिक का पत्र हैं जो विश्व युद्ध के दौरान आयरिश सेना में रह चुका था. पत्र में उस सैन्य अधिकारी ने भगोड़ों के साथ किए जाने वाले व्यवहार की आलोचना की है. हालांकि वो ये भी मानते हैं कि आयरलैंड की सेना के भीतर उन लोगों के फैसले को लेकर असंतोष था.
उन लोगों का मानना था कि हर सैनिक को उस वक्त आयरलैंड में होना चाहिए ताकि आक्रमण की स्थिति में देश की रक्षा की जा सके.
बुरे बर्ताव का असरजो भी हो पूर्व सैनिकों के साथ जो बर्ताव किया गया उसका असर शांति के समय में उनके परिवार पर पड़ा.
दशकों पहले हुए उस बुरे बर्ताव को याद करने के बाद रीड के चेहरे पर उभर आई परेशानी साफ तौर से जाहिर हो जाती है.
वो कहते हैं, “मेरे पिता को नौकरी ही नहीं मिल रहा था. वास्तव में उन्हें 1961 के बाद नौकरी मिली. मेरी मां ही जीवन को बचाने का तनाव झेल रही थी. बिना पैस के और वो भी गाली खाते हुए बच्चों को पालना बेहद कठिन था.”
वक्त ने आयरलैंड के भगोडे़ लोगों के बारे में एक नया नजरिया पेश किया है. उनके परिवार वालों को उम्मीद है कि इस माफी का मतलब ये होगा कि भविष्य में उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.