पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Panchkula News Sector 20 Contract 725 And Latch Contract Sold For Rs 741 Crore

सेक्टर-20 का ठेका 7.25 और कुंडी का ठेका 7.41 करोड़ रुपए में बिका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{34 में से 4 जोन के
शराब के ठेकों के बिडर्स आए ही नहीं


13 मार्च को एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से सेक्टर-1 के डीसी ऑफिस में शराब के ठेकों का जोन वाइज ड्रॉ डीसी, डीईटीसी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया। सभी 34 जोन के अगेंस्ट कुल 54 बिडर्स ने बोली लगाई। 34 में से 4 जोन में बिडर्स ने कोई रुचि नहीं दिखाई। हालांकि एक्साइज डिपार्टमेंट जल्द ही उन सभी चारों जोन में बिडर्स को लुभाने के लिए अच्छा ऑफर लाने की प्लानिंग कर रहा है ताकि उससे रेवेन्यु बना सके। 34 जोन में सबसे महंगा वेंडिंग जोन सेक्टर-20 कुंडी व सेक्टर-20 मार्केट का ठेका रहा। कुंडी के ठेके के लिए 7.41 करोड़ रुपए की बोली लगी और सेक्टर-20 के ठेके के लिए 7.25 करोड़ रुपए की बोली लगी। सबसे कम बोली मौली के वेंडिंग जोन नंबर 33 की लगी जो कि 1.81 करोड़ रुपए की थी। 30 जोन में कुल 60 शराब के ठेकों का ड्रॉ निकाला गया। डिस्ट्रिक्ट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिशनर प्रदीप यादव ने बताया कि हरियाणा में पंचकूला पहले पायदान पर रहा। जिन चार वेडिंग जोन पर बिडर्स ने रूचि नहीं दिखाई हम उस पर काम करेंगे और कोशिश करेंगे कि आने वाले दिनों में उसके लिए ड्रॉ
निकाला जाए ताकि डिपार्टमेंट के लिए रेवेन्यु जेनरेट हो सके। डिस्ट्रिक्ट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिशनर प्रदीप यादव ने बताया कि पिछली बार से इस बार बिल्कुल अलग है। इस बार शहर में जितने भी वेंडर्स अलॉट किए गए हैं वे शराब मालिक आगे सब वेंडर्स अलॉट नहीं कर सकेंगे। हां ग्रामीण एरिया में जितने भी शराब के वेंडर्स अलॉट किए गए हैं वह आगे गांवों में सब वेंडर्स अलॉट कर सकेंगे लेकिन उसके लिए डिपार्टमेंट की ओर से करीब 2 लाख के आसपास फीस रखी गई है। डीईटीसी ने बताया कि इस बार 34 वेंडिंग जोन में से 30 की बोली लगी है। 30 वेंडिंग जोन का कुल रिजर्व प्राइस 99.25 करोड़ हमने रखा था और उसके अगेंस्ट हमें 119.92 करोड़ रुपए की कमाई हुई है
जो कि कुल रिजर्व प्राइस से 20.22 प्रतिशत ज्यादा है। बाकी चार वेडिंग जोन की बोली की तारीख हेडक्वार्टर की ओर से डिसाइड करते ही उसकी भी बोली होगी।

ड्रॉ निकाला गया। डिस्ट्रिक्ट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिशनर प्रदीप यादव ने बताया कि हरियाणा में पंचकूला पहले पायदान पर रहा। जिन चार वेडिंग जोन पर बिडर्स ने रूचि नहीं दिखाई हम उस पर काम करेंगे और कोशिश करेंगे कि आने वाले दिनों में उसके लिए ड्रॉ
निकाला जाए ताकि डिपार्टमेंट के लिए रेवेन्यु जेनरेट हो सके। डिस्ट्रिक्ट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिशनर प्रदीप यादव ने बताया कि पिछली बार से इस बार बिल्कुल अलग है। इस बार शहर में जितने भी वेंडर्स अलॉट किए गए हैं वे शराब मालिक आगे सब वेंडर्स अलॉट नहीं कर सकेंगे। हां ग्रामीण एरिया में जितने भी शराब के वेंडर्स अलॉट किए गए हैं वह आगे गांवों में सब वेंडर्स अलॉट कर सकेंगे लेकिन उसके लिए डिपार्टमेंट की ओर से करीब 2 लाख के आसपास फीस रखी गई है। डीईटीसी ने बताया कि इस बार 34 वेंडिंग जोन में से 30 की बोली लगी है। 30 वेंडिंग जोन का कुल रिजर्व प्राइस 99.25 करोड़ हमने रखा था और उसके अगेंस्ट हमें 119.92 करोड़ रुपए की कमाई हुई है
जो कि कुल रिजर्व प्राइस से 20.22 प्रतिशत ज्यादा है। बाकी चार वेडिंग जोन की बोली की तारीख हेडक्वार्टर की ओर से डिसाइड करते ही उसकी भी बोली होगी।

पैराडाइज लिकर के नाम 14 जोन

{ जोन-1: गांधी चौक कालका रिजर्व प्राइस 3.50 करोड़ और बोली 4.05 करोड़।

{ जोन-5: पिंजौर रिजर्व प्राइस 2.60 करोड़ और बोली 2,86,31,000।

{ जोन-7: यादविंद्रा गार्डन रिजर्व प्राइस 2.20 करोड़ और बोली 3.04 करोड़।

{ जोन-10: रामपुर सियुड़ी रिजर्व प्राइस 2.30 करोड़ और बोली 3,17,31,031।

{ जोन-12: मोरनी रिजर्व प्राइस 1.6 करोड़ और बोली 2,11,00,545।

{ जोन-14: एमडीसी सेक्टर 3 आईटी पार्क रिजर्व प्राइस 4.69 करोड़ और बोली 4,88,31,031 लगाई।

{ जोन-21: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 रिजर्व प्राइस 5.60 करोड़ और बोली 5,71,31,000 की लगाई।

{ जोन-25: माजरी चौक रिजर्व प्राइस 3.50 करोड़ और बोली 4,11,31,000 की लगाई।

{ जोन-26: सेक्टर-20 मार्केट रिजर्व प्राइस 5 करोड़ और बोली 7,25,31,000 की बोली लगाई।

{ जोन-27: कुंडी रिजर्व प्राइस 5.60 करोड़ और बोली 7,41,31,000 की बोली लगाई।

{ जोन-29: सेक्टर 28 रिजर्व प्राइस 3.10 करोड़ और बोली 3.93 करोड़ की लगाई।

{ जोन-30: मट्टांवाला रिजर्व प्राइस 1.70 करोड़ और बोली 2.23 करोड़ लगाई।

{ जोन-31: रायपुररानी रिजर्व प्राइस 3.50 करोड़ और 4.21 करोड़ रुपए की सिंग बिडिंग हुई।

{ जोन-33: मौली रिजर्व प्राइस 1.70 करोड़ और बोली 1.81 करोड़ की लगाई।

जयमाता इंटरप्राइजेज के नाम 6 जोन

{ जोन-2: कालका माइल 3.25 करोड़ रिजर्व प्राइस और बोली 4,50,55,000।

{ जोन-3: टिपरा 1.50 करोड़ रिजर्व प्राइस और बोली 1,95,55,000।

{ जोन-6: रतपुर रिजर्व प्राइस 2 करोड़ और बोली 2.35 करोड़।

{ जोन-8: बाढ़ रिजर्व प्राइस 2.60 करोड़ और बोली 2.65 करोड़।

{ जोन-9: मड़ावाला रिजर्व प्राइस 4 करोड़ और बोली 5.55 करोड़।

{ जोन-23: सेक्टर 5 बेलाविस्टा रिजर्व प्राइस 4.05 करोड़ और बोली 4,45,55,000 की लगाई।

बिजेंद्र सिंह एंड कंपनी के नाम 5 जोन

{ जोन 13: भैंसा टिब्बा रिजर्व प्राइस 5.59 करोड़ और एक ही बिडर बिजेंद्र सिंह एंड कंपनी ने 5,86,31,000 रुपए की बोली लगाई।

{ जोन-15: सेक्टर 7 रिजर्व प्राइस 4.10 करोड़ और बिजेंद्र सिंह एंड कंपनी ने 4,21,31,000 रुपए की बोली लगाई।

{ जोन-18: रिजर्व प्राइस 6.03 करोड़ और बिजेंद्र सिंह एंड कंपनी ने 6,11,31,000 की बोली लगाई।

{ जोन-20: राजीव कॉलोनी रिजर्व प्राइस 3.10 करोड़ और बिजेंद्र सिंह एंड कंपनी ने 3.51 करोड़ की बोली लगाई।

{ जोन-24: सेक्टर 4 रिजर्व प्राइस 3.50 करोड़ और बिजेंद्र सिंह एंड कंपनी ने 3,81,31,000 की बोली लगाई।

सांई कृपा इंटरप्राइजेज के नाम 2 जोन

{ जोन-34: मानक टबरा रिजर्व प्राइस 1.80 करोड़ और सांई कृपा इंटरप्राइज ने 2.71 करोड़ की बोली लगाई।

{ जोन-11: बीड़ घग्गर रिजर्व प्राइस 1.25 करोड़ और साईं कृपा इंटरप्राइजेज ने 2.01 करोड़ की सबसे ज्यादा बोली लगाई।

{ जोन-4: लोअर बाजा कालका रिजर्व प्राइस 2.99 करोड़ और राजीव कुमार जैन ने 3.75 करोड़ की बोली लगाई

{ जोन-28: सेक्टर 24 रिजर्व प्राइस 2.90 करोड़ और रोहित कुमार ने 3.62 करोड़ की बोली लगाई

{ जोन-32: बरवाला रिजर्व प्राइस 4.50
लाख और अमन कुमार गुप्ता ने 6.07 करोड़
की बोली लगाई

इन वेंडिंग जोन के बिडर्स नहीं आए

{ जोन-16: और 17 का कोई बिडर नहीं आया।

{ जोन-19: पेंडिंग क्योंकि कोई बिडर नहीं आया।

{ जोन-22: पेंडिंग क्योंकि कोई बिडर नहीं पहुंचा।

खबरें और भी हैं...