पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Muri News Security Force Muri Seized Foreign Liquor From Unclaimed Blue Bag

सुरक्षा बल मुरी ने लावारिस नीले बैग से विदेशी शराब जब्त की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे संरक्षा बल मुरी ने चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी हटिया पटना के कोच नम्बर जीएस/एसई/998479 के शौचालय के पास लावारिस हालत में पड़े नीले रंग के वैग को देखा, उक्त बैग के बारे में कोच के यात्रियों से पूछताछ की गई। किंतु किसी भी यात्री ने बैग के बारे में कुछ नहीं बताया। शक होने पर पोस्ट के ओसी आर के तिवारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारी रवि शेखर, धनंजय कुमार, एवं आरक्षी रोहित कुमार, रजत को निर्देश दिया कि बैग की जांच किया जाय, जांच करने पर पाया कि उक्त बैग पर 12 राॅयल स्टैग मिश्रित शराब बरामद की। सुरक्षा बल ने बताया कि प्रत्येक बोतल की कैपसिटी 750 मिली, याने 750 गुना 12 बराबर 9000 मिली निर्धारित की गई। उक्त बैग को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट ले जाया गया और इसकी जानकारी उत्पाद विभाग रांची का दी गयी।

खबरें और भी हैं...