पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. लालू परिवार की सुरक्षा कम किए जाने के बाद शुरू हुआ विवाद सोमवार को खत्म हो गया। डीजीपी केएस द्विवेदी ने राबड़ी देवी को फोन किया तब वह सुरक्षा लेने को तैयार हुईं। गौरतलब है कि सुरक्षाकर्मी घटाए जाने के बाद राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी। राबड़ी ने आरोप लगाया था कि सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी के लोग उनके परिवार की हत्या कराना चाहते हैं। राबड़ी ने सीएम को पत्र लिखकर सुरक्षाकर्मी हटाए जाने पर नाराजगी जताई थी।
मुख्यमंत्री ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए पहले की तरह सुरक्षा बहाल करने का आदेश दिया था। सीएम के आदेश के बाद सुरक्षाकर्मी तो पहुंचे थे, लेकिन राबड़ी ने उन्हें लौटा दिया था। उन्होंने कहा था कि पहले सरकार यह बताए कि किसके कहने पर सुरक्षाकर्मी हटाए गए और जो 106 गार्ड तैनात होने की बात की जा रही है वे कहां हैं।
क्यों कम किए गए थे सुरक्षाकर्मी?
राबड़ी आवास पर लालू यादव की सुरक्षा के लिए मिले गार्ड भी तैनात थे। चारा घोटाला में सजा पाने के बाद से लालू यादव जेल में बंद हैं। इन दिनों उनका इलाज दिल्ली के एम्स में हो रहा है। पुलिस के अनुसार लालू के जेल जाने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए मिले गार्ड की तैनाती की जरूरत नहीं थी। इसलिए राबड़ी आवास से सिर्फ लालू को मिले 32 गार्ड हटाए गए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.