सिक्योरिटी गार्डस के इंटरव्यू 18 को
कुल्लू | सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड सोलन व बिलासपुर में सिक्योरिटी गाडर्स के 150 पदों को भरने जा रही है। इन पदों के लिए 18 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि आवेदक की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच और वह 10वीं पास होना चाहिए। उसकी न्यूनतम लंबाई 168 सेंमी और वजन 55 किग्रा होना चाहिए। चयनित युवाओं को 14 हजार तक मासिक वेतन मिलेगा। उन्हें रहने व खानपान के अलावा ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन, इंश्योरेंस, मेडिकल और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मिलेंगी।