पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कपिल मिश्रा, परवेश वर्मा और अनुराग पर कार्रवाई की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली हिंसा की जांच करने गए कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि दंगे केंद्र तथा दिल्ली सरकार की विफलता के कारण हुए हैं। सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच कराने के आदेश दिए जाने चाहिए। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि लोगों से बातचीत के दौरान यह खुलासा हुआ है कि दंगों की वजह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के भड़काऊ बयानों की अहम भूमिका रही है इसलिए जनता को भड़काऊ बयान देने वाले भाजपा नेता कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर तथा प्रवेश वर्मा के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। सोनिया को उनके आवास पर दिल्ली हिंसा की जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद प्रतिनिधि मंडल में शामिल पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, शक्ति सिंह गोहिल, तारिक अनवर तथा सुष्मिता देव ने मीडिया से बातचीत की।

मीडिया से बात करते सुष्मिता देव, मुकुल वासनिक, शक्ति सिंह गोहिल।

हिंसा के कारण प्रभावित 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की नई तिथि घोषित

सीबीएसई हिंसा के कारण स्थगित की गयी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा कर दी है। सीबीएसई के अनुसार दसवीं की परीक्षा 21 से 30 मार्च तक होंगी जबकि 12 वीं की परीक्षा 31 मार्च से 14 अप्रैल के बीच होंगी। यह परीक्षा उन सभी छात्रों के लिए आयोजित की जा रही हैं जो हिंसा के कारण बोर्ड की परीक्षा के निर्धारित दिन परीक्षा नहीं दे सके थे।
खबरें और भी हैं...