पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Panchkula News Seeking Fitness Certificate Before Joining Duty On Arrival From Corona Affected Countries

कोरोना प्रभावित देशों से आने पर ड्यूटी ज्वाॅइन करने से पहले मांग रहे फिटनेस सार्टिफिकेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो पेशेंट एडमिट थे, दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव...जनरल अस्पताल में कोरोना वायरस के 2 सस्पेक्टिड मरीज एडमिट थे। दोनों पेशेंट्स को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया, इसमें एक पेशेंट सेक्टर 26 और दूसरा कालका का रहने वाला है। सेक्टर 26 में रहने वाले मरीज की सैंपल रिपोर्ट नेगीटिव अाई। शुक्रवार को कालका में रहने वाले व्यक्ति की भी रिपोर्ट नेगीटिव आई। अब दोनों मरीजों को डिसचार्ज कर दिया गया है। सेक्टर 26 का सस्पेक्टिड पेशेंट पहले सेक्टर 26 की पोली क्लीनिक में इलाज के लिए गया था। कालका निवासी सस्पेक्टिड मरीज भी विदेशियों के संपर्क में था।

पंचकूला में अब उन लाेगों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो गई है जो कोरोना वायरस से इनफेक्टिड देशों से ट्रैवल कर वापस आ रहे हैं। ऐसे पैसेंजरों को स्कूल आैर ऑफिस में बिना मेडिकल क्लीयरेंस के ज्वाॅइनिंग नहीं करने दी जा रही। अभी तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हंै, जिसमें ट्रैवलर से मेडिकल फिटनेस मांगी जा रही है। पंचकूला में शुक्रवार को 14 नए पैसेंजर दूसरेे देशों से ट्रैवल कर वापस आए हैं। जिन्हें डॉक्टरों ने घर पर ही ऑर्ब्जवेशन में रहने के लिए बोल दिया है। डॉक्टरों की टीमों ने इन सभी 14 नए पैसेंजर्स के स्वास्थ्य की जांच कर घर पर ही रहने के लिए बोल दिया है। अभी तक इन 14 पैसेंजरों में किसी को
भी फ्लू या कोरोना वायरस के सिमटम नहीं है। पंचकूला में अब 81 पैसेंजर डॉक्टरों की निगरानी में है, जिन्हें कहीं भी बाहर भीड़-भाड़ वाले एरिया में नहीं जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को 14 नए पैसेंजर जो रिपोर्ट हुए हैं, उनमें सभी थाईलैंड, मलेशिया और नेपाल से पंचकूला आए हैं। सिविल अस्पताल में भी स्पेशल फ्लू वार्ड बनाया गया है, जहां पर 95 से ज्यादा लोगों ने अपना चेकअप करवाया है। अभी तक 18 पैसेेंजरों की निगरानी पूरी हो चुकी है। 63 पैसेंजर अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पिछले करीब 3 दिनों की करें तो 55 नए पैसेंजर हेल्थ डिपार्टमेंट ने रिपोर्ट किए। इनमें कोई सीरियस मरीज सामने नहीं आया, जिसमें कोरोना वायरस के सिमटम पाए गए हो। कुछ पैसेंजरों को हल्की खांसी-जुखाम की जरूर शिकायत थी। दो दिन पहले सिंगापुर से फ्लाइट से 300 पैसेंजर दिल्ली पहुचे थे, जिसमे 30 पैसेंजर पंचकूला के थे। अब शुक्रवार को भी कुछ फ्लाइट अाई है, जिसमें 25 नए पैसेंजर पंचकूला के है।

कॉलेज और यूनिवर्सिटी 31 मार्च तक रहेंगे बंद

डीसी ने शुक्रवार को नोटीफिकेशन जारी कर 31 मार्च तक सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छुट्‌टी घोषित कर दी है। जबकि, स्कूल बंद रखने का फरमान जारी नहीं हुए हैं। पंचकूला डीईओ निरूपमा कृष्ण ने बताया कि अभी तक पंचकूला के स्कूलों को बंद रखने का कोई रिटन उनके पास नहीं आया है। अगर उनके पास ऐसी कोई नोटीफिकेशन आएगी तो उसे अमल में लाया जाएगा।

अभी तक पंचकूला में कोई भी कोरोना वायरस का मरीज नहीं आया है। अगर कोई विदेश से आ रहा हैं और उसे ड्यूटी ज्वाॅइन नहीं करने दी जा रही है तो इसके लिए शनिवार को ही मीटिंग की जाएगी। ऐसे मामलों में उनकी मैनेजमेंट से बात होगी। खुद पैसेंजर भी हमें हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके बता सकता है। पहले 14 दिन के लिए निगरानी में रखा जाता था, लेकिन अब 28 दिनों के लिए अंडर ऑर्ब्जवेशन में रखा जा रहा है। -डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, पंचकूला


करीब 3 दिनों की करें तो 55 नए पैसेंजर हेल्थ डिपार्टमेंट ने रिपोर्ट किए। इनमें कोई सीरियस मरीज सामने नहीं आया, जिसमें कोरोना वायरस के सिमटम पाए गए हो। कुछ पैसेंजरों को हल्की खांसी-जुखाम की जरूर शिकायत थी। दो दिन पहले सिंगापुर से फ्लाइट से 300 पैसेंजर दिल्ली पहुचे थे, जिसमे 30 पैसेंजर पंचकूला के थे। अब शुक्रवार को भी कुछ फ्लाइट अाई है, जिसमें 25 नए पैसेंजर पंचकूला के है।

इन बातों को रखें ध्यान...पंचकूला में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 24 घंटें संदिग्ध मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9779494643, 8054007102, 0172-2573907 जारी किए गए है। इसके अलावा टोल प्लाजा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्राइवेट अौर सरकारी अस्पतालों में डिसप्ले बोर्ड, फ्लेक्स, पैम्फलेट्स लगाकर जागरूक किया जा रहा हैं। भीड-भाड वाले स्थानों पर जाने से बचें और कम से कम 20 सेकेंड अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए।

केस-2: विदेश से आई टीचर से स्कूल में मांगी जांच रिपोर्ट...पंचकूला के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर से भी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट मांगी गई। टीचर अपनी फाॅर्नर फ्रेंड के टच में थी और अब उससे स्कूल मैनेजमेंट की ओर से अपनी जांच करवाने के लिए बोला जा रहा है। जिसके बाद यह मामला हेल्थ डिपार्टमेंट के पास भी पहुंचा। वहीं, अब डिपार्टमेंट की ओर से स्कूल मैनेजमेंट से भी बात की जाएगी।

केस-1: दुबई से आए लोग पहुंचे सेक्टर-6 से जनरल अस्पताल...सेक्टर 20 में रहने वाला व्यक्ति कुछ दिन पहले ही दुबई से वापिस लौटा है। इसके बाद वह घर पर भी रहा और जब कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचा तो उन्हें यह कहा गया कि पहले कोरोना वायरस की जांच करवा कर आओ, उसके बाद ही ड्यूटी ज्वाइन करनी है। इसके बाद देेर रात व्यक्ति सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल पहुंचा।
खबरें और भी हैं...