पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लेट एंड ट्रबलफुल प्रोजेक्ट के लिए अगस्त तक का समय मांगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया का एलिवेटेड प्रोजेक्ट वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। निर्माण कंपनी एलएडंटी पहले ही इस प्रोजेक्ट को लेकर करीब 1 साल तीन महीने लेट चल रही है और अभी भी अगस्त तक का समय मांगा गया है। अपनी मर्जी से बिना बताए ट्रैफिक डायवर्ट कर देते हैं। इससे वाहन चालक जाम में फंसते हैं। शनिवार को श्री पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर जी के बिल्कुल सामने वाले नेशनल हाईवे पर पहले यू-टर्न को बंद किया गया और उसके बाद चंडीगढ़ से खरड़ जाने वाले वाहन चालकों का रास्ता सड़क बीच में से। इस कारण जाम लगा। रविवार को भी जाम देखने को मिला। कोई भी ट्रैफिक कर्मी मौजूद नहीं था। इसके कारण लोगों को दिक्कतें पेश आई।

खबरें और भी हैं...