पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

69 आवासीय विद्यालयों के लिए हुई चयन परीक्षा, रिजल्ट 1 माह में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कल्याण विभाग के 69 आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 6, 7 और 8 में एडमिशन की चयन परीक्षा रविवार को हुई। सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन स्कूलों में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं। कुल 2700 बच्चों का नामांकन होना है। इसके लिए 85,500 बच्चों ने आवेदन दिया था, जिसमें से 80 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। रिजल्ट एक माह में निकाल दिया जाएगा।

चयन परीक्षा के आधार पर नामांकन की शुरुआत शैक्षणिक सत्र 2018-19 से हुई थी। सफल बच्चों का एडमिशन कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल स्कूल, आश्रम विद्यालय और विभिन्न आवासीय विद्यालयों में होगा। जांच परीक्षा 160 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ दिन के 11 बजे हुई।

उधर, एकलव्य विद्यालय के लिए 7 केंद्रों पर एंट्रेंस टेस्ट

एकलव्य विद्यालय एवं अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति आवासीय स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक में नामांकन के लिए रविवार को एंट्रेंस एग्जाम हुआ। सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक हुई परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान व सामान्य अध्ययन से 20-20 प्रश्न थे। निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं था। परीक्षा के लिए रांची में सात केंद्र बनाए गए थे, जहां 5063 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें उपस्थिति 80 प्रतिशत रही।

खबरें और भी हैं...