- Hindi News
- National
- New Delhi News Sengar Imprisoned For 10 Years In Connection With Unnao Victim39s Mother39s Death
उन्नाव पीड़िता के पिता की माैत के मामले में सेंगर को 10 साल की कैद
दिल्ली की काेर्ट ने शुक्रवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित सात लोगों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने सेंगर और उसके भाई अतुल सेंगर को पीड़िता के परिवार को 10-10 लाख रुपए का हर्जाना देने का अादेश भी दिया है। सेशंस जज धर्मेश शर्मा ने 4 मार्च को सुनाए फैसले में पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में सेंगर और 6 अन्य को दोषी ठहराया था। पहले सेंगर को नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म में भी दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने 20 दिसंबर को उसे उम्र कैद की सजा दी थी। बाद में भाजपा ने सेंगर काे पार्टी से निकाल दिया था। पीड़िता के पिता की 9 अप्रैल 2018 को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।