वरिष्ठ आजसू कार्यकर्ता की लंबी बीमारी से निधन
मुरी| आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दयामय दास के निधन से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है। इनके निधन से पार्टी को एक जाना पहचाना एवं सबके दिल में बसने वाला एक होनहार कार्यकर्ता खो दिया। इसकी भरपायी करना पार्टी के लिए संभव नहीं है। पार्टी के काम में बढ़ चढ़कर काम करना इनका नियति बना हुआ था। इन्होंने अपने पीछे दो बच्ची प|ी माॅ एवं भरा पूरा परिवार छोड़ स्वर्ग सिधार गये। इनके मौत की खबर पाते ही पार्टी के जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहु, ब्रजेश प्रसाद, अधीर महतो, सुबोध मेहता, भोलू राय, अब्दुल जमीर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उनके निवास स्थान छोटा मुरी हरिजन टोला पहुंचे और मृतक के परिजनों काे सांत्वना दी। सबने इस दुःख की घड़ी में हर संभव साथ रहने का आश्वासन भी दिये। मृतक का दाह संस्कार सुवर्णरेखा नदी तट पर मंगलवार को कर दिया गया। इस दाह संस्कार में अगल बगल के अलावे पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।