- Hindi News
- National
- Hamirpur News Senior Citizen Council Will Provide Financial Help To Poor Families
सीनियर सिटीजन काउंसिल देगी गरीब परिवारों को आर्थिक मदद
हमीरपुर | सीनियर सिटीजन कांउसिल की बैठक प्रधान शंकर दास भारद्वाज की अध्यक्षता में यहां आयोजित की गई। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि मेधावी स्टूडेंटस को ऐसे प्रोफेशनल कोर्स जिनमें स्वरोजगार की सभांवनाएं हैं, पूरी अवधि तक पढ़ाई के लिए सरकारी संस्थानों में मैरिट कोटे के बच्चों को आर्थिक सहायता देगी। जानकारी देते हुए भारद्वाज ने बताया कि निर्धन बच्चों की शादी काो भी उनके माता-पिता को वित्तीय सहायता देने का फैसला लिया गया है। किसी का मकान प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो इस अवस्था में पीडि़त परिवार की ओर से आवेदन करने पर भी आर्थिक तौर पर मदद दी जाएगी। शंकर का कहना है कि योजना के तहत 75 बच्चाें को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कांउसिल की ओर से आर्थिक सहायता दी जा रही है।