पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{एसोसिएशन के बुजुर्ग सदस्यों ने अपने अनुभव सांझा किए

सीनियर सिटिजन वेलफेयर एसोसिएशन कालका द्वारा अपने स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में कालका नगरपालिका के पूर्व पार्षद कुलविन्द्र सिंह शंटी ने शिरकत की। इस अवसर पर एसोसिएशन के बुजुर्ग सदस्यों ने अपने अनुभव सांझा किए तो कुछ ने नगमे गा कर माहौल को तरोताजा कर दिया।

एसोसिएशन के प्रधान जयप्रकाश कोहली ने कहा कि यह संस्था समय समय पर अपनी समस्याएं सरकार तथा प्रशासन के आगे उठाती रहती है। चाहे वह बिजली, पानी कि समस्या हो चाहे पैंशन सम्बन्धी। कोहली ने महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी। इस मौके पर मुख्यअतिथि कुलविन्द्र सिंह शंटी ने भी महिला दिवस पर बधाई दी और संस्था को अपना आर्थिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है और सभी लोग मिल जुल कर अपने अनुभव को एक दूसरे के साथ शेयर करके आन्नद प्राप्त करते है। इस अवसर पर कालका नगर पालिका के पूर्व
पार्षद रमेश कुमार वैद, भूपिंद्र सिंह व कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर स्टेज सचिव प्रीतम आनंद, महासचिव सीता राम, कोषाध्यक्ष बैनी प्रसाद उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...