सीनियर सिटीजंस काउंसिल ने महिला दिवस मनाया
सीनियर सिटीजंस काउंसिल की महिला विंग नारी शक्ति मंच ने शुक्रवार को वुमन डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद के सेक्टर 12 ए स्थित भवन में हुआ। इसमें काउंसिल के प्रधान आर.पी. मल्होत्रा व उनकी टीम ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम में ट्यूलिप वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी आनंद मुख्य अतिथि रही। नारी शक्ति मंच की चेयरपर्सन इंद्र वर्षा ने बताया कि कार्यक्रम में 60 से 82 वर्ष की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता रही 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें विभिन्न गेम्स में इंटरनैशनल, नैशनल और स्टेट लेवल कंपीटिशन में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाली महिलाएं शामिल रही। रेखा साहनी को तीज क्वीन, वज़ीर चंद गोयल को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कराए गए रोज फेस्टिवल में रोज़ किंग, नीरू मित्तल और उनके पति आर. के. मित्तल को रोज़ कपल का ख़िताब जीतने पर सम्मानित किया गया। नारी शक्ति मंच की महिला सदस्य लेखन, काव्य, मॉडलिंग, सिंगिंग, जोक्स, डांसिंग, एक्टिंग में कई ईनाम जीत चुकी है। प्रेम सोमरा को आलराउंड शील्ड दी गई। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य डॉ. वजीरचंद गोयल, डॉ. पी.एन. मुटला, शकुंतला देवी ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा से हेल्दी रहने के टिप्स दिए।