पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Former Minister And Senior Congress Leader Rajendra Singh Dies From Heart Attack, Funeral In Gwalior

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह का हार्ट अटैक से निधन, ग्वालियर में अंतिम संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल/ग्वालियर. मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का भोपाल में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सिंह ग्वालियर के रहने वाले थे और संगठन के काम से भोपाल आए थे। उनके पुत्र अशोक सिंह वर्तमान में मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को सुबह ग्वालियर में होगा।

-जानकारी के मुताबिक राजेंद्र सिंह पार्टी के काम से भोपाल आए हुए थे। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। दिल का दौरा पड़ा तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। राजेंद्र सिंह के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई।

-वहीं, परिजन भी ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना हो गए थे। राजेंद्र सिंह ग्वालियर-चंबल इलाके में कांग्रेस के बड़े और सम्मानीय नेता माने जाते थे। एक समय था जब वे और कांग्रेस एक-दूसरे का पर्याय थे। उनका ग्वालियर में सेन्ट्रल पार्क नाम से बड़ा होटल भी है। परिजनों के मुताबिक सिंह की पार्थिक देह सोमवार शाम तक ग्वालियर पहुंचेगी। जहां से राजेंद्र सिंह को गृह ग्राम थाटीपुर गांव ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीएम ने जताया दुख 

-इधर, राजेंद्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।  गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरा दुख जताया है। अपने संदेश में सिंधिया ने कहा कि श्री सिंह का जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका स्थान भरा जाना नामुमकिन है। सिंधिया ने परिवार के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त की।

खबरें और भी हैं...