पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबेंगलुरु. कर्नाटक कांग्रेस के दफ्तर में हुई विधायकों की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर हार का आरोप लगाया गया। इस दौरान नेताओं को संबोधित करते हुए वे भावुक हो गए। बता दें कि बुधवार रात कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया। राज्यपाल के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी।
लिंगायत मुद्दे और उम्मीदवारों के चयन पर उठाए सवाल
- पार्टी नेता के मुताबिक, कई विधायकों और नेताओं ने सिद्धारमैया पर उम्मीदवारों के गलत चयन का आरोप लगाया। साथ ही नेताओं लिंगायत समुदाय पर सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाए। सिद्धारमैया ने बैठक को संबोधित किया। जैसे ही उन्होंने कहा कि अच्छे कामों के बाद भी उनकी पार्टी चुनाव हार गई। वे भावुक हो गए।
- पूर्व गृहमंत्री रामालिंगा ने बताया कि बैठक में 3-4 विधायकों को छोड़कर सभी मौजूद थे। वे रास्ते में थे। उनसे लगातार संपर्क बना हुआ है।
- उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के पास कुल मिलाकर 117 विधायकों का समर्थन है। अगर राज्यपाल हमें सरकार बनाने को नहीं बुलाते तो हम विरोध प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस-जेडीएस के 14 विधायक सदन से गैरहाजिर हो जाएं तो भाजपा के पास मौका
# कुल सीटें: 224
# 2 सीटों पर मतदान नहीं हुआ इसलिए कुल सीटें: 222
# एचडी कुमारस्वामी 2 सीटों से जीते इसलिए सदन में कुल विधायकों की संख्या: 221
# अगर 14 विधायक फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन से गैरहाजिर हो जाएं तो विधायकों की संख्या: 207
# सदन में विधायकों की संख्या 207 होने पर बहुमत का आंकड़ा: 104
# बहुमत का आंकड़ा भाजपा के पास: 104
कांग्रेस-जेडीएस के पास क्या हैं विकल्प?
- जेडीएस-कांग्रेस को अपने सभी 116 विधायकों को एकजुट रखना होगा। कांग्रेस ने बुधवार देर शाम अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु के पास इगलटन रिसॉर्ट में इकट्ठा भी कर लिया। सभी को एक बस में वहां ले जाया गया।
- जेडीएस और कांग्रेस गोवा में दिए फैसले के आधार पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.