- Hindi News
- National
- New Delhi News Seven Women Trying To Help The Divyang Conserve Water And Save Traditional Skills Tell Their Story From Pm Modi39s Social Media Account
दिव्यांगों की मदद, जल संरक्षण और पारंपरिक हुनर बचाने में जुटी सात महिलाओं ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट से बताई अपनी कहानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 7 महिलाओं को अपना सोशल मीडिया अकाउंट्स सौंप दिया। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता मालविका अय्यर भी हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र में बम धमाके में अपने हाथ खो िदए थे। उन्होंने पीएम के ट्विटर से ट्वीट किया- हार मानना विकल्प नहीं है। मोदी ने अपने टि्वटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर इनकी उपलब्धियों के वीडियो साझा किए। साथ ही लिखा- ये हमें प्रेरित करती हैं।
कश्मीर: नमदा शिल्प को फिर से जीवित किया। 28 महिलाओं का एक समूह बनाया कश्मीर की परंपरागत पश्मीना शॉल, दरी और अन्य क्राफ्ट बनाना शुरू कर दिया।
आरिफा जान
तेलंगाना : आर्किटेक्चर पृष्ठभूमि होने से ऐसे घर बनाए जहां पानी की बूंद बर्बाद न हो। लोगों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जागरूक किया। 4 साल से टैंकर नहीं बुलाने पड़े।
कल्पना रमेश
बिहार: घर में जगह नहीं थी, तो 1 किलो बीज लाकर बेड के अंदर ही मशरूम की खेती शुरू कर दी। 20 गांवों में जाकर इसकी ट्रेनिंग दे चुकी हैं। सरपंच भी रह चुकी हैं।
वीणा देवी
यूपी: लोगों को शौचालय के प्रति जागरूक किया और भीख मांगकर रुपए जमा किए। इससे 55 शौचालय बनवाए। अब तक 4000 शौचालय खुद बना चुकी हैं।
कलावती देवी
तमिलनाडु: 2015 में चेन्नई में फूडबैंक इंडिया शुरू किया था। लोगों से कहा जाता है कि जरूरतमंदों के लिए एक्स्ट्रा खाना बनाएं, बासी नहीं दें। द. अफ्रीका में अभियान चला रही हैं।
स्नेहा मोहनदास
महाराष्ट्र: गावों में बंजारा हस्तकला जीवंत करने में 20 साल से जुटी हुई हैं। 682 महिलाओं को ट्रेनिंग दे चुकी हैं। 450 महिलाओं को रोजगार दिया। हजारों महिलाएं इनसे जुड़ी हैं।
विजया पवार
राजस्थान: 13 साल की उम्र में धमाके ने हाथ छीन लिए। हिम्मत नहीं हारी, शिक्षा को हथियार बनाया। मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ दिव्यागों के हक के लिए लड़ रही हैं।
मालविका अय्यर
मिलिए उन सात महिलाओं से, जिन्होंने हालात से हार नहीं मानी, चुनौतियों को स्वीकारा; उन्हें मौके में बदला और पूरा कर औरों के लिए मिसाल रखी...
मोदी ने महिलाओं को सौंपे सोशल मीडिया अकाउंट