पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. मोहाली में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेस अथॉरिटी (डीएलएसए) की ओर से जिले की तेजाब आैर रेप पीड़िताओं के लिए 21 लाख रुपए के मुआवजे का अवॉर्ड पास किया है। डिस्ट्रिक्ट सेशंस जज कम चैयरमेन डीएलएसए अर्चना पुरी की ओर से बताया गया कि विक्टम कंपनसेशन स्कीम के तहत जिले की तेजाब और रेप पीड़िताओं को राहत देने के लिए कुल 21 लाख रुपए की राहत राशि बांटी गई है।
बैंक अकाउंट में राहत रााशि ट्रांसफर करवाई गई
जो पीड़िताएं 18 साल से ऊपर हैं और बालिग हैं, उनके बैंक अकाउंट में राहत रााशि ट्रांसफर करवा दी गई है। जो नाबालिग पीड़िताएं हैं और अपने परिवार के ऊपर डिपेंडेंड हैं, उनके नाम पर बैंकों में एफडी करवा दी गई है। इस एफडी का ब्याज पीड़ित बच्ची की मां को दिया जाएगा, ताकि वह उसकी परवरिश तथा पालन पोशन सही से कर सके। स्कीम के तहत अलग-अलग मामलों में पीड़ित रही महिलाओं को अलग-अलग मुआवजा दिया गया।
इन पीड़िताओं को दी गई इतनी राशि...
सीजीएम-कम-सेक्रेटरी डीएलएसए मोनिका लांबा ने बताया कि पंजाब विक्टम कंपनसेशन स्कीम के तहत तेजाब पीड़ित को 5 लाख रुपए, रेप पीड़ित को 3 लाख, रेप तथा कत्ल से पीड़ित के परिवार को 4 लाख रुपए, शरीरिक शोषण से पीड़ित नाबालिग को 2 लाख रुपए, मानव तस्करी की पीड़ित को 1 लाख रुपए, हमले के शिकार व्यक्ति को 50 हजार रुपए की राहत राशि मुहैया करवाई गई है।
टोल फ्री हेल्पलाइन पर ले सकते हैं जानकारी
मोनिका लांबा ने बताया कि जिले में डीएलएसए की ओर से चलाई जा रही राहत स्कीम के लिए कोई भी जानकारी ले सकता है। अपने कानूनी हकों के बारे में सहायता ले सकता है। उन्होंने बताया कि डीएलएसए की आेर से एक टोल फ्री नंबर 1968 भी लांच किया गया है ताकि लोग इस नंबर पर बात करके अपने कानूनी हक तथा अन्य कानूनी सहायता ले सकें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.