पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Several Dead And Injured After Truck Fell Into Son River In Sidhi Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश : सीधी के सोन नदी में ट्रक गिरने से 10 की मौत, 20 लोगों के घायल होने की खबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.  मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सोन नदी के जोगदहा पुल से बरातियों से भरा मिनी ट्रक बेकाबू होकर 100 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 जख्मी हैं। पुलिस के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर की हालत नाजुक है, ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे में दुख जताते हुए मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। 

 

कहां और कैसे हुआ हादसा
- अमिलिया थाना प्रभारी दीपक बघेल के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे देवसर के हर्राबिजी गांव के मुजबब्बील खान की बारात सिहावल के पमरिया गांव जा रही थी। इसी दौरान हनुमना रोड पर सोन नदी के हनुमान पुल पर ट्रक बेकाबू होकर नदी में गिर गया।

- पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आईं। हालांकि, सभी ट्रक के नीचे फंसे शवों और जख्मी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। घायलों को सीधी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

ट्रक की बॉडी गैस कटर से काटकर निकाले शव
- पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए ज्यादातर लोग ट्रक के नीचे फंसे हुए थे। ऐसे में ट्रक की बॉडी को गेस कटर से काटकर उन्हें बाहर निकालना पड़ा। 

खबरें और भी हैं...