पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमरावती. आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में मंगलवार शाम एक नाव पलट गई। इसमें 40 लोग सवार थे। इनमें से 23 लापता हैं और 17 को बचाया जा चुका है। विजयवाड़ा और विशाखापट्नम से पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लापता लापता लोगों की तलाश में जुटी है। नाव में कोंडमोदलु से राजामहेंद्रवरम की ओर जा रही थी।
पीड़ितों के परिजन को जरूरी मदद देने का निर्देश
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य साथ ही लापता लोगों के परिजन को जरूरी मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए। गृहमंत्री चिना राजप्पा लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं।
तेज हवाओं के कारण हुआ हादसा
- नाम में क्षमता से अधिक लोग सवार होने की वजह से हादसा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अफसरों के मुताबिक, खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते नाव पलटी।
- शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 10 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। बाकी 7 लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.