पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरेवाड़ी. दिल्ली-जयपुर हाईवे संख्या-8 पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के निकट सवारियों से भरी एक निजी डबल डेकर बस और ट्राले की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों और ट्राला सवार पिता-पुत्र समेत 18 लाेग घायल हो गए। चालक द्वारा बस को रॉन्ग साइड चलाए जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चेकपोस्ट पर चेकिंग के चलते जाम लगा हुआ था
- सोमवार अलसुबह 3.30 बजे निजी डबल डेकर बस राजस्थान के भीलवाड़ा से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 40 यात्री बैठे हुए थे।
- एनएच-8 पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के निकट चेकपोस्ट पर चेकिंग के चलते जाम लगा हुआ था। ड्राइवर बस को रॉन्ग साइड से चलाकर दूसरी तरफ जाने का कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जयपुर की ओर जा रहे एक ट्राले से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें बस में सवार 16 सवारियों को चोटें आईं।
- मामूली चोटों के कारण कुछ को छुट्टी दे दी गई, जबकि पाचं सवारियों के साथ ही ट्राला चालक व हेल्पर पिता-पुत्र को भी रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.