पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे. रात के अंधेरे में गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाला गैंग फिर एक बाद सक्रिय हो गया है। मंगलवार देर रात पिंपरी चिंचवड़ के नेहरू नगर और वाकड़ में अज्ञात लोगों द्वारा कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा बदमाशों ने तीन लोगों पर धारदार हथियारों से हमला बोलकर उन्हें घायल भी कर दिया है। इन वारदातों के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
12 गाड़ियों में हुई तोड़फोड़
- जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात 11 बजे के आसपास नेहरुनगर, विट्ठल नगर और वाकड़ में अज्ञात बदमाशों ने तकरीबन 12 गाड़ियों में तोड़फोड़ की है।
- इसके अलावा सड़कों पर खड़े टेंपो, बाइक सहित अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। जब इससे भी शातिरों का मन नहीं भरा तो उन्होंने गणेश रामदास नेरकर, संभाजी म्हस्के और अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया।
ये है वजह
- पिंपरी चिंचवड़ में पुलिस की उदासीनता के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
- कुछ दिन पहले ही देहूरोड में तलवार लहराते हुए निकले बदमाशों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
- सबसे ज्यादा हैरत की बात तो ये है कि बदमाशों के सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.