- Hindi News
- National
- Hamirpur News Sewage Repair In Ward 6 Uprooted Rain Water Threatens Houses Street Homeowners Upset
वार्ड-छह में सीवरेज रिपेयर को उखाड़ी गली में बारिश का पानी बना मकानों के लिए खतरा, मकान मालिक परेशान
वार्ड छह की नादौन चौक से गांधी चौक को आने वाली गली में सीवरेज रिपेयर के चलते वारिश का पानी मकानों के लिए खतरा बन गया है। लगातार हो रही वारिशों का सारा पानी उखाड़ी गई कच्ची जगह में घुसने से नींव में जाने जा रहा, उसने घर वालों के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है।
लोगों को कहना है कि अगर तुरंत इस गली में उखाड़ी गई जगह पर बजरा डालने का काम नहीं हुआ तो उनके मकान की नींव कभी क्षतिग्रस्त हो सकती है। रिपेयर कार्य खत्म होते ही साथ साथ बजरा डालकर गली को पक्का कर दिया होता तो वारिश का पानी इसके ऊपर से पहले की तरह वह जाना था। अगर संबंधित विभाग ने तुरंत यहां पक्का कार्य नहीं करवाया तो तेज बारिश से होने वाले मकानों के नुकसान की भरवाई के लिए भी तैयार रहे। नहीं तो आंदोलन होगा।
घरों और छत के पानी की बजह से सीवरेज पाइप में समस्या थी। इस तरह के पानी को अब नहीं लिया जाएगा, अलग से 4 इंज की पाइप डाल दी ताकि नगर परिषद से दूसरे पानी का सही इंतजाम लोग करवा सकें, गली भी बार बार न उखाड़नी पड़े, अगर लोग पहले ही इसे पक्का करवा लेना चाहते तो मौसम साफ होने पर कल तक बजरा डलवा देंगे।
राकेश गर्ग, एसडीओ।
ट्रैफिक जाम की दी चेतावनी: अशोक कुमार, राजेश वर्मा, जोनी वर्मा, बनारसी लाल, बिहारी लाल सोनी, विजय कुमार सोनी, संजीव ठाकुर, सुनील कुमार, अमर नाथ शर्मा का कहना है कि एक हफ्ता पहले इस गली में सीवरेज रिपेयर का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन उसके बाद उखाड़ी गई गली को बजरा डालकर पक्का नहीं किया गया। अब लगातार वारिशें शुरू हो गई हैं। जिससे गली का पानी कच्ची जगह में घुस कर दोनों तरफ बने मकानों की नींव में जा रहा है। अगर तुरंत गली को पक्का न किया गया तो लोग देवपाक चौक पर दिखाई जा रही लापरवाही के खिलाफ ट्रैफिक जाम करके धरना प्रदर्शन करेंगे।
वार्ड छह में सीवरेज रिपेयर के लिए उखाड़ी इस गली में बारिश का पानी मकानों की नींव में जा रहा