- Hindi News
- National
- Zirakpur News Sewage Water Filled In The Street After Slight Rains In Pabhat
पभात में मामूली बारिश के बाद गली में भरा सीवरेज का पानी
पिछले साल पभात में गंदे पानी की वजह से एक युवक की मौत और 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। डायरिया की चपेट में आने से यहां के लोगों का बुरा हाल हो गया था। इसके बाद लोगों ने यहां नगर परिषद के खिलाफ धरने-प्रदर्शन किए। लोगों की काफी कोशिशों के बाद एमसी ने यहां पानी की पाइपें बदली और बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध करने के लिए मांग की थी। लेकिन पानी की पाइपें तो बदल दी गई लेकिन बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया गया।
अब दो दिन हई हल्की बारिश से पभात में सीवरेज का पानी सड़कों व गली-नालियों में बह रहा है। इससे एक बार फिर यहां डायरिया फैलने का डर बना हुआ है। यहां के लोगों का आरोप है कि एक साल से लगातार यहां लोग बीमार हो रहे हैं और बार-बार शिकायत करने के बाद भी यहां ड्रेनेज सिस्टम तैयार नहीं किया जा रहा है। बारिश का पानी सीवरेज लाइनांे में जमा होकर ओवरफ्लो हो रहा है। इससे यहां डायरिया फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतें करने का भी एमसी पर कोई असर नहीं हो रहा है।
यहां के निवासी अमरजीत सिंह, मुकेश समेत दर्जनों लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि हर बारिश में ये हाल हो जाता है। इसके बाद भी अफसर इसका इंतजाम नहीं कर रहे हैं।
पभात गांव से लेकर शिवालिक विहार और इस एरिया की दर्जनों कॉलोनियों में ड्रेनेज सिस्टम पर काम नहीं हो रहा है। यही हाल शिवालिक विहार का भी है। यहां भी बारिश में सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है।
बारिश का पानी सीवरेज लाइनांे में जमा होकर ओवरफ्लो हो रहा